मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

On: July 28, 2026 8:00 PM
Follow Us:
The News Frame 6 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर । नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत जमशेदपुर के लिए सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान (CLAP) तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सभागार में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में फोकस ग्रुप डिस्कशन (FGD) का आयोजन किया गया।

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस बैठक का उद्देश्य शहर की आजीविका से जुड़ी वर्तमान स्थिति का आकलन कर आगामी पांच वर्षों के लिए रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास की प्रभावी रणनीति तैयार करना था।

NIT कालीकट तैयार करेगा पांच वर्षीय कार्ययोजना

बैठक में बताया गया कि नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड और NIT कालीकट (केरल) के बीच हुए एमओयू के तहत राज्य के 10 नगर निकायों के लिए सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। जमशेदपुर के लिए भी एनआईटी कालीकट की टीम सर्वेक्षण और अध्ययन के आधार पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।

टीम ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सहयोग से शहर के आवासीय क्षेत्रों, स्लम बस्तियों, व्यावसायिक इलाकों सहित विभिन्न स्थानों पर रहने वाले करीब 600 लोगों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। इसी आधार पर शहर की जरूरतों के अनुरूप आजीविका योजना तैयार की जाएगी।

कमजोर वर्ग को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि शहर के कमजोर एवं वंचित वर्गों को स्वरोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं और जरूरतमंद लोगों में उद्यमिता का विकास किया जाना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं की पहचान की जानी चाहिए, जिन्हें अपने उत्पादों की बिक्री में पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाता। ऐसे लोगों को बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

नए वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी

बैठक में शहर में नए वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों का मानना है कि व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनने से सड़क किनारे फल, सब्जी और अन्य सामान बेचने वाले पथ विक्रेताओं को बेहतर स्थान मिलेगा, जिससे ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी।

स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बाजार से जुड़ाव

फोकस ग्रुप डिस्कशन में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की मार्केटिंग मजबूत करने से उन्हें उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

गरीबी उन्मूलन और रोजगार सृजन पर रहेगा फोकस

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान के माध्यम से शहरी गरीबों, श्रमिकों, छोटे व्यापारियों, स्ट्रीट वेंडर्स, स्थानीय कारीगरों, कॉमन इंटरेस्ट ग्रुप और अन्य कमजोर वर्गों की पहचान कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

इसके साथ ही जागरूकता अभियान, कौशल विकास, वित्तीय सहयोग, सामुदायिक संस्थानों को मजबूत करने और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने जैसी रणनीतियों पर भी कार्य किया जाएगा, ताकि रोजगार सृजन, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिल सके।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में विशेष पदाधिकारी मुकेश कुमार, सीएमएम सलिल तिर्की, सिटी ऑर्गेनाइजेशन टीम, सीआरपी, जिला उद्योग केंद्र, जेएसएलपीएस, टाउन वेंडिंग कमेटी, एरिया लेवल फेडरेशन, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा NIT कालीकट की टीम के सदस्य साक्षी, प्रीतेश रंजन और लिखिता सहित कई अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न पक्षों से सुझाव लिए गए और शहर की आजीविका व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं समावेशी बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!