मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

महिला का बच्चा 4 दिन पहले ही मर चुका था। अस्पताल प्रबंधन की गलती महिला को भुगतनी पड़ी को, अस्पताल प्रबंधक को मांझी ने लगाई फटकार।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 2, 2021 5:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
A 2

Jamshedpur : शनिवार 2 अक्टूबर, 2021

जिले का सबसे बड़ा अस्पताल अपनी गलतियों से बाज नहीं आ रहा है। भरपूर संसाधन और फंड होने के बावजूद मरीजों पर ध्यान ना देना एवं उनकी देखभाल ना करना अस्पताल की अब आदत सी बन चुकी है। आज ऐसा ही एक मामला बागुनहातु की रहने वाली नैनसी नाम की एक महिला के साथ हुआ। 

1 अक्टूबर, 2021 यानी कल महिला इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल आई थी जिसे डॉक्टरों ने डांट-डपट कर उनके साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें घर भेज दिया था। आज जब मर्सी हॉस्पिटल में उनका चेकअप हुआ तो पता चला कि 4 दिन पहले ही उस महिला के पेट में बच्चा मर चुका है। अगर समय रहते एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच किया होता तो शायद मासूम बच्चे की जान बच सकती थी।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

इसकी जानकारी जनता सेवा समिति के संरक्षक मनोज मांझी को हुई तो उन्होंने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए एमजीएम अस्पताल का घेराव किया और  अस्पताल प्रबंधन से इस बाबत बात की। 

कुशल जवाब न मिल पाने से नाराज मनोज मांझी ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई साथ ही कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि – “आगे इस तरह की गलती अस्पताल प्रबंधन के द्वारा किया जाएगा तो उसके गंभीर परिणाम प्रबंधन कमेटी को भुगतने पड़ सकते हैं।” वहीं उन्होंने कहा कि- “यह अस्पताल गरीब, लाचार और बेसहारा लोगों के लिए ही बनाया गया है। यदि इनकी सेवा यहां नहीं हो सकती तो प्रबंधक को इस्तीफा दे देना चाहिए। मरीजों के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अगर किसी मरीज के साथ इस तरह की अनहोनी होती है तो एमजीएम अस्पताल का गेट जाम कर हमेशा के लिए धरना पर बैठ जाएंगे पर मरीजों की जान जाने नहीं देंगे।”


WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied