मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Review Meeting, गड़बड़ इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण पानी सुगमता से नहीं निकलाः सरयू राय

On: June 24, 2025 9:55 PM
Follow Us:

Review Meeting : जमशेदपुर शहर में बीते दिनों बारिश के कारण हुई परेशानियों, खास कर पश्चिमी विधानसभा में हुई दिक्कतों के कारण और उनके समाधान के बिंदुओं की तलाश करने के लिए विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में मंगलवार को एक समीक्षा बैठक हुई। इस समीक्षा बैठक में एनडीए से जुड़े कार्यकर्ता-नेता-पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में हुई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जलजमाव के कारण और निदान को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

  • सभी कारण और सुझाव सूचीबद्ध किये गए
  • मुख्य कारण और निदान अलग किये जाएंगे
  • प्रशासन को फाइनल सूची मुहैया कराकर काम करवाया जाएगा
  • बैठक में प्रशासनिक विफलता का मुद्दा जोर-शोर से उठा
  • नाली और सड़क निर्माण का डिजाइन बदलने की मांग
  • आदर्श नगर में जल-जमाव का मुद्दा भी उठा
  • कचरा प्रबंधन पर भी लोगों ने खूब बातें की
  • नालों की साफ-सफाई न होने का मुद्दा भी उठा

इस बैठक की जरूरत क्यों पड़ी ?

विधायक सरयू राय ने कहा कि

“अगर इंफ्रास्ट्रक्चर सही होता तो बारिश का पानी सुगमता से निकल जाता। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि किन इलाकों में दिक्कत हुई, क्यों हुई और इसका समाधान क्या है?”

कई इलाकों में कमर तक तो कई इलाकों में घुटनों तक पानी जमा रहा। नित्यानंद कालोनी, देशबंधु कालोनी में जल जमाव की समस्या बेहद पुरानी है लेकिन इस बार नए इलाकों में भी पानी प्रवेश कर गया।

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी राय दें जिन्हें एक साथ कंपाइल किया जाएगा और जो जायज चीजें हैं, उन्हें आवश्यक मान कर और प्रशासन पर दबाव बना कर हमें काम करवाना होगा। उन्होंने कहा कि अनेक ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनका प्रस्ताव कई माह पहले ही बना कर भेज दिया गया लेकिन उनकी प्रशासनिक स्वीकृति अब तक नहीं मिली। स्वीकृति न मिलने से भी काम नहीं हो पाया और लोगों को इस बारिश में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

THE NEWS FRAME

Read More : जमशेदपुर को नाला आधारित जलनिकासी पर ध्यान देना ही होगाः सरयू राय

Read More : 2018 के डीपीआर के आधार पर काम होता, तो आज यह नौबत नहीं आतीः आशुतोष राय

विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा

मानगो में जो काम प्रशासन को करना चाहिए था, वह प्रशासन ने नहीं बल्कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने करवाया। एक अन्य जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह (मानगो) ने कहा कि मानगो में एनडीआरएफ की टीम की जरूरत थी। प्रशासन से कई बार कहा गया लेकिन कान पर जूं नहीं रेंगा। अंत में आशुतोष राय ने ही एनडीआरएफ की टीम बुलवाई। कुंवर बस्ती की घटना बेहद झकझोरने वाली थी क्योंकि एक शख्स की मौत हो गई थी। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकट की घड़ी में काम किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिन्हा ने कहा

आदर्श नगर में जल जमाव सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने सुझाव दिया कि एक नाली का निर्माण होना चाहिए, जो सीधे नदी तट तक जाए। नाली का प्रस्ताव पहले से है लेकिन बन नहीं पा रही है क्योंकि जहां नाली का इंड होना है, उस स्थान को बंद कर दिया गया है। इसलिए जलजमाव से आदर्शनगर के लोगों को कोई निजात नहीं मिली, उल्टे इस बार परेशानी और ज्यादा बढ़ गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा

हर बरसात में मानगो, कदमा और सोनारी बाढ़ग्रस्त हो जाते हैं। इसके पीछे फिसड्डी इंजीनियरिंग का बहुत बड़ा हाथ है। दुनिया आगे जा रही है और हमारा इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट पीछे जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बीच सड़क पर नाली बनाई जाए ताकि नाली को स्पेस मिल सके। सड़क के बाएं या दाएं बनने वाली नाली को स्थान कम मिल पाता है। उन्होंने नाली और सड़क के डिजाइन में परिवर्तन पर फोकस किया।

THE NEWS FRAME

वरिष्ठ जदयू नेता कुलविंदर सिंह पन्नू ने कहा

जल जमाव का एक प्रमुख कारण कचरा भी है। उन्होंने दावा किया कि 30 प्रतिशत कचरे का ही उठान हो रहा है। इसे बढ़ाना होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता ललन जी ने कहा कि स्विस गेट का मेंटिनेंस जरूरी है। यह जब खुलता है तो पूरी तरह नहीं खुल पाता और बंद भी पूरी तरह नहीं हो पाता।

सुझाव एवं शिकायतें

  • एक सुझाव आया कि जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं, वहां एक चेतावनी बोर्ड लगाना चाहिए कि इस स्थान पर मकान न बनाएं।
  • एक शिकायत यह सामने आई कि कचरा का उठान और निष्पादन सही तरीके से नहीं होता और वही कचरा दोबारा उनके घरों तक आ जाता है।
  • एक सुझाव यह आया कि नालियां जो बेतरतीब बनी हैं, उनमें सुधार हो और हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू हो।
  • यह भी कहा गया कि रामनगर-श्यामनगर में मिट्टी का कटाव रोकने के लिए वहां गार्डवाल लगाने की सख्त आवश्यकता है।
  • अधिकांश शिकायतें नगर निगम के सही तरीके से काम ना करने, प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरतने, बिजली कटौती आदि से संबंधित रहीं।
  • अधिकतर सुझाव कूड़ा प्रबंधन, नाली-नाला प्रबंधन में सुधार और साफ-सफाई को लेकर आई।

वीडियो देखें :

कार्यक्रम में आशुतोष राय, जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, उच्च शिक्षा जनसुविधा प्रतिनिधि पवन सिंह, अजय श्रीवास्तव, भीम सिंह, संजय तिवारी, रवींद्र सिंह सिसौदिया, अमरेंद्र मलिक, ललन चौहान, उषाय यादव, मल्लू सिंह, लालू गौड़, रवि गोराई, मंजू सिंह, रविशंकर सिंह, संजय रजक, अंजन सरकार, प्रवीण सिंह, विकास साहनी, ममता सिंह, पिंटू सिंह, रवि ठाकुर, संतोष भगत, तारक मुखर्जी, अतुल सिंह, आदित्य मुखर्जी, रिक्की केशरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने किया। इस मौके पर एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment