मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

वीणापाणि पाठशाला में दी जाती है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : सरयू राय

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 4, 2025 9:11 PM
Follow Us:
IMG 20250904 WA0213
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा बारीडीह स्थित वीणापाणि पाठशाला में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय उपस्थित थे।

A 2

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक और ताइक्वांडो प्रदर्शन से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। समीपवर्ती सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रधानाचार्य भी इस अवसर पर शामिल हुए।

हिन्दुस्तान मित्रमंडल विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी ने कहा कि उनके विद्यालय के जो छात्र वीणापाणि पाठशाला में पढ़ चुके हैं, वे हमेशा टॉप 1 से 10 रैंक के बीच रहते हैं। इससे सिद्ध होता है कि इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ आयोजन, ताइक्वांडो खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान

THE NEWS FRAME

गुणवत्ता ही लक्ष्य – सरयू राय

विधायक सरयू राय ने कहा कि वीणापाणि पाठशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक समर्पित, गुणी और मेहनती हैं। उन्होंने कहा,

“आज सिर्फ पढ़ाई के लिए पढ़ाई नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है। हम यहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देते हैं। यह सेवा कार्य है जिसका मकसद बच्चों की मजबूत नींव रखना है ताकि वे भविष्य में सफल हो सकें।”

THE NEWS FRAME

ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान

कार्यक्रम में बीते माह कोडरमा में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक सरयू राय ने सम्मानित किया।

  • स्वर्ण पदक विजेता – आरसिया कुमारी, अंजलि कुमारी, आरती कुमारी, रिद्धि चटर्जी
  • रजत पदक विजेता – अमित गोप, अदिति राज
  • कांस्य पदक विजेता – दलजीत कौर, मिहका दत्ता, अर्पिता कुमारी

सरयू राय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम ने न केवल शिक्षक दिवस का महत्व उजागर किया, बल्कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में प्रतिभाओं के सम्मान का अनूठा उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied