मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर तिजारा में जनाक्रोश रैली, ज्ञापन सौंपा गया

On: August 16, 2024 10:04 PM
Follow Us:
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर तिजारा में जनाक्रोश रैली, ज्ञापन सौंपा गया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

तिजारा ( मुकेश कुमार शर्मा) : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर तिजारा में जनाक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली को सर्व समाज, व्यापारियों, मंदिर कमेटी समेत कई संगठनों का समर्थन मिला। हनुमान बग़ीची मंदिर से शुरू हुई इस विशाल रैली ने बाजार से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचकर अपना समापन किया, जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

रैली के दौरान हर तरफ भगवा झंडे लहराते हुए नजर आए। रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर गहरा आक्रोश जताया। यह पहली बार है जब हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सभी संगठनों का एकजुट समर्थन मिला है। हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों ने सरकार से बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर हस्तक्षेप करने और वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने या उन्हें सुरक्षित निकालने की मांग की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : शशि मां सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ग्यासी राम गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

इस मौके पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े नेताओं और व्यापारियों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी संजीव कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर ध्यान देने और वहां के हिंदुओं की रक्षा की मांग की गई।

इस अवसर पर नरोत्तम सोनी, रामौतार सैनी, गुलशन गुप्ता, देशपाल यादव, बने सिंह भिदुड़ी, रामेश्वर सैनी, जयप्रकाश यादव, रतिराम यादव, पृथ्वी सिंह, जस्सू महाराज, डब्बू जैन, राकेश डाटा, नरेश शर्मा, विरेन्द्र सिंह, विवेक शर्मा, कमल गुर्जर, यशपाल आचार्य, महर्षि सैनी, राजेश कुमार, अनिल बंसल पार्षद, अनिल गुप्ता, विक्रम सिंह गुर्जर, कंवर सिंह चौधरी, जयसिंह, संजय सैनी, कुलदीप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!