मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पुलिस पूरी तरह विफल : सरयू राय

On: September 4, 2025 9:06 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ज्वेलरी शॉप में लूट हुई और अगले ही दिन 30 लाख रुपये की लूट हो गई। यह दर्शाता है कि पुलिस अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

लगातार दूसरे दिन लूट की घटना पर विधायक का कड़ा प्रहार, जनता में बढ़ रहा आक्रोश

सरयू राय ने सवाल उठाया कि बिष्टुपुर जैसे पॉश और व्यस्त इलाके में इतनी बड़ी वारदात आखिर कैसे हो गई। उन्होंने कहा,

“पुलिस का सूचना तंत्र क्या कर रहा था? जिन खुफिया सूचनादाताओं के लिए भारी गोपनीय राशि खर्च की जाती है, वे किस काम आ रहे हैं? अगर पुलिस को अग्रिम जानकारी ही नहीं मिल रही है तो यह धनराशि किस काम की?”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विधायक ने आरोप लगाया कि थाना स्तर पर सक्रियता की भारी कमी है। अगर पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि

“पुलिस जितना ध्यान हेलमेट चेकिंग पर देती है, उसका आधा भी अपराध नियंत्रण में लगाए तो लूट और डकैती जैसी घटनाएं नहीं होंगी।”

उन्होंने चेतावनी दी कि शहर में लगातार दो दिनों की वारदात से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, और यदि पुलिस अपनी रणनीति में बदलाव नहीं करती, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment