मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

विधिक जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन – भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम की सराहनीय पहल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 15, 2025 9:57 PM
Follow Us:
Add A Heading 10 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर, 15 जून 2025 : भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में दिनांक 15 जून 2025 को विधिक जागरूकता शिविर एवं परिचय पत्र सह सम्मान पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित बी.एस. रेजिडेंसी होटल के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संपन्न हुआ।

A 2

इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री एस.एन. पाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनंजय प्रसाद (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार – DLSA) और विशिष्ट अतिथि बलाई पांडा (उपाध्यक्ष, बार लाइब्रेरी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री रविंद्र शर्मा तथा महासचिव श्री अनूप कुमार की विशेष उपस्थिति रही। संचालन का दायित्व जिला प्रशासनिक सचिव श्री धीरज कुमार झा ने कुशलता से निभाया।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण विधिक जानकारी एवं नागरिक अधिकारों पर उपयोगी जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य:

  • आम नागरिकों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना।
  • संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र एवं सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित करना।
  • विधिक साक्षरता और मानव अधिकारों के प्रति जनजागरण फैलाना।

संगठन की पृष्ठभूमि:

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1999 में स्व. पूज्य राजा चंद्रवंशी द्वारा की गई थी। वर्तमान में उनके पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग चंद्रवंशी के नेतृत्व में यह संगठन देश के 18 राज्यों में सक्रिय है।
देशभर में इसके 400 से अधिक कार्यालय और 72,000 से अधिक सदस्य हैं। इस संगठन को भारत सरकार के नीति आयोग, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

जिला के प्रमुख पदाधिकारी:

इस आयोजन में जिले के 53 पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष – प्रभात कुमार, राम खंडेलवाल, जगन्नाथ घटक
महासचिव – वेद प्रकाश
नगर अध्यक्ष – वाई दुर्गा राव, वीरेंद्र कुमार, अशोक खंडेलवाल
अन्य प्रमुख पदाधिकारी – राहुल झा, अभिषेक सिंहा, सुखविंदर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, सैयद अहमद खान, पंकज मिश्रा, फिरोज, मुकेश कुमार, रितेश, जूली कुमारी, रूपम राय, स्वाति राय चौधरी, स्नेहा विजन, अनु सिंह, अमरलाल, अनिल यादव, महावीर प्रसाद, पीयूष पाल, विश्वनाथ राय, सुकुमार बॉस, आनंद वर्मा, रवि शंकर जायसवाल, राजकुमार चटर्जी, सज्जाद अली, इंतेक़ब आलम, रमेश समेत जिला के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम विधिक जागरूकता को लेकर भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन के संकल्प को दर्शाता है। संगठन ने एक बार फिर साबित किया है कि मानव अधिकारों की रक्षा, नागरिक सशक्तिकरण और न्याय तक पहुंच को सुलभ बनाना उनका प्रमुख ध्येय है।

—The News Frame

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Kandra

कांड्रा टोल प्लाजा पर जांच अभियान, 4 कोयला लदे वाहन जब्त

B

JDU पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

WhatsApp Image 2026 06 16 At 11.12.48 AM

Intercity पकड़ने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied