मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नशा मुक्ति को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 14, 2025 12:00 AM
Follow Us:
Add A Heading 5 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: जमशेदपुर में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, नशा मुक्ति को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

A 2

एनडीपीएस मामलों और अभियानों की समीक्षा

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई और जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी बर्बाद करते हैं।

स्कूल-कॉलेज के आसपास विशेष निगरानी

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए ताकि छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। अवैध मादक पदार्थ के तस्करों और विक्रेताओं की पहचान कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित छापेमारी एवं गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

सूचना तंत्र और जन-जागरूकता पर जोर

बैठक में पुलिस, उत्पाद एवं अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय और मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने पर बल दिया गया। साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों और युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने पर सहमति बनी।

नागरिकों से अपील

उप विकास आयुक्त ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को केवल कानून व्यवस्था के नजरिये से नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से मुक्त रखा जा सके।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन और परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें।

फोटो कैप्शन:

“नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए रणनीति बनाते जिला पदाधिकारी।”

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied