मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जलजमाव और अव्यवस्था पर विधायक सरयू राय का फूटा गुस्सा कहा – सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 18, 2025 8:38 PM
Follow Us:
Add A Heading 39 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को भारी बारिश के बीच अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। कई इलाकों में जलजमाव और अव्यवस्था देखकर वे नाराज हो उठे। उन्होंने इसे सरकारी सिस्टम का लकवाग्रस्त हो जाना बताया।

Netaji 3

सरयू राय ने बताया कि सोनारी की जहिरा बस्ती में करीब 150 घर पानी में डूब गए हैं। वहां जुस्को का नाला है, लेकिन उसकी सफाई समय पर नहीं हुई। इसी वजह से नाला जाम हो गया और पानी घरों में घुस गया। उन्होंने जुस्को अधिकारियों को तुरंत सफाई का निर्देश दिया।

इसी तरह,

मानगो, नित्यानंद कॉलोनी और कालिका नगर में भी बड़ी समस्या देखी गई, जहां नालों में बैकवाटर के कारण पानी उल्टा बस्तियों में घुस रहा है।

Read More : “सनातन गौरव का पुनर्निर्माण हो रहा है, जो खो गया था उसे फिर से मजबूत बनाया जा रहा है” – उपराष्ट्रपति धनखड़

THE NEWS FRAME

सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जल निकासी की व्यवस्था तुरंत सुधारें।

विधायक ने बताया कि

नित्यानंद कॉलोनी की जल निकासी की योजना पांच महीने पहले ही तैयार कर विभाग को स्वीकृति के लिए भेज दी गई थी, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली। इसी वजह से हर बारिश में लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

THE NEWS FRAME

सरयू राय ने कहा कि

15वें वित्त आयोग की राशि से कई जरूरी योजनाएं तैयार हैं, लेकिन मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एचएलएमसी की बैठक के बिना उन्हें मंजूरी नहीं मिलती। बैठक तो अब जाकर 2 दिन पहले हुई, लेकिन वहां जो निर्णय लिए गए, उनका पत्र अब तक नहीं आया है।

उन्होंने यह भी कहा कि

मानगो पेयजल परियोजना की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। सभी फैसले प्रधान सचिव स्तर की बैठकों में हो रहे हैं, आदेश भी दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर काम बहुत कम हो रहा है।

सरयू राय का कहना है कि जब तक मंत्रालय स्तर पर तेजी से कार्रवाई नहीं होती, तब तक आम जनता को तकलीफ होती रहेगी और सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जाएगी।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied