मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

On: August 30, 2025 11:23 PM
Follow Us:

JAMSHEDPUR : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की। उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य विशेषकर मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं सशक्त बनाना है।

इस समझौते के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव (सिजेरियन सहित), शिशुओं का टीकाकरण एवं स्क्रीनिंग, कुपोषण निवारण, प्रसवोत्तर देखभाल तथा किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही, जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए नि:शुल्क सर्जिकल सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान, क्षमतावर्धन कार्यशाला एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। इस पहल का उद्देश्य आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मां एवं शिशु आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। यह समझौता ज्ञापन 25 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा तथा प्रारंभिक रूप से 2 वर्षों तक लागू रहेगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment