मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था चिंतनीय: आशुतोष राय

On: September 3, 2025 9:45 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उद्योग सचिव अशोक गोयल और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय ने सोनारी में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना की कड़ी निंदा की है।

यहां जारी एक बयान में श्री गोयल और श्री राय ने कहा कि सोनारी जैसे इलाकों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं दर्शाती हैं कि पुलिस की विश्वसनीयता लगातार कमजोर हो रही है। अगर यही माहौल रहा तो यहां कारोबार कैसे चलेगा? जब तक जमशेदपुर जिला प्रशासन थाना क्षेत्रों में जुआ, मटका, अवैध शराब भट्टी, स्क्रैप टैक, ब्राउन शुगर, चरस, अफीम, गांजा आदि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी। जिला प्रशासन को बिना किसी भेदभाव के इन अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसा करने से आम जनता के बीच जिला प्रशासन की छवि सुधरेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आशुतोष राय ने कहा कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था चिंताजनक है। पुलिस का ख़ुफ़िया तंत्र पंगु हो गया है। ज़िला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। प्रशासन को अपने थाने की व्यवस्था को मज़बूत करने के बारे में सोचना चाहिए। अगर पुलिस आम जनता का विश्वास जीतने की कोशिश करेगी, तो उसे जनता से इनपुट मिलेंगे। पुलिस को जल्द से जल्द गड़बड़ियों का पर्दाफ़ाश करना चाहिए ताकि पुलिसिंग के बारे में एक स्पष्ट संदेश जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment