मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सजाभोगी बच्चा किडनैपर गिरोह जबरन दुर्गा पूजा और सामुदायिक भवन पर कब्ज़ा करना चाहता है।

On: August 24, 2025 5:04 PM
Follow Us:

जमशेदपुर (गोलपहाड़ी)। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा न्यास समिति, गोलपहाड़ी ने परसुडीह थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपने दुर्गा पूजा भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।

गोलपहाड़ी स्थित दुर्गा पूजा भवन पर कब्जे को लेकर विवाद, न्यास समिति ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन

न्यास द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2012 से न्यास गोलपहाड़ी काली मंदिर के पीछे स्थित स्वयं निर्मित भवन में दुर्गा पूजा का आयोजन करता आ रहा है। पूजा का लाइसेंस भी न्यास के नाम पर है। लेकिन हाल के दिनों में एक कुख्यात गिरोह द्वारा भवन और पूजा के अधिकार को जबरन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

क्या है आरोप?

न्यास समिति का आरोप है कि “आजीवन कारावास की सजा प्राप्त बाल अपहर्ता गिरोह” दुर्गा पूजा और भवन पर जबरन कब्ज़ा करना चाहता है।

उनके दबाव के कारण पूजा पंडाल के निर्माण की भी अनुमति नहीं दी जा रही है। गिरोह से जुड़े बदमाशों ने ट्रस्ट भवन का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया है और ट्रस्ट के सदस्यों को अंदर जाने से रोक दिया है। उन्हें धमकी भी दी जा रही है कि विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी।

ट्रस्ट की माँग

समिति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे किसी भी गिरोह या समूह के दबाव में आकर किसी को भी अपने ट्रस्ट में शामिल नहीं करेंगे। वे उसी भवन में पूजा करना चाहते हैं जहाँ अब तक पारंपरिक रूप से पूजा होती रही है।

प्रशासन को पत्र की प्रति

यह आवेदन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पूर्वी सिंहभूम केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को भी सौंपा गया है।

दुलाल भुइयां से मदद की अपील

ट्रस्ट की ओर से पूर्वी सिंहभूम केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को आवेदन पत्र देकर सूचित किया गया। पत्र मिलने के बाद पूर्व मंत्री और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा कि असामाजिक तत्वों को बुलाकर उन्हें समझाया जाएगा कि वे ऐसी हरकतें न करें और पूजा को सफल बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है ताकि गोलपहाड़ी में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का आयोजन हो सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment