मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप: कृष दुबे ने रचा नया इतिहास, बने राज्य चैंपियन

On: August 26, 2025 11:06 PM
Follow Us:

हजारीबाग/जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बैडमिंटन में इस बार जमशेदपुर के कृष दुबे ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। योनेक्स सनराइज झारखंड स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप कम सिलेक्शन ट्रायल फॉर ईस्ट जोन का आयोजन हजारीबाग इंडोर स्टेडियम में हुआ, जहाँ कृष ने दोहरा खिताब अपने नाम किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कृष ने पुरुष सीनियर एकल फाइनल में गिरिडीह के पूर्व चैंपियन आकाश पंडित को 21-16, 21-19 से हराकर नया राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आकाश करीब चार साल बाद फाइनल तक पहुँचे थे, लेकिन कृष ने सीधे सेटों में बाज़ी मार ली।
इससे पहले कृष ने अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में सूरज प्रताप सिंह को कड़े संघर्ष (21-12, 19-21, 21-19) में हराकर अपना दूसरा खिताब जीता।

महिला वर्ग में भी दमदार प्रदर्शन

रांची की मनीषा रानी तिर्की ने महिला एकल और महिला युगल में खिताब जीतकर डबल क्राउन हासिल किया।
जमशेदपुर की सारा शर्मा ने अंडर-19 बालिका एकल और सीनियर मिश्रित युगल में खिताब पर कब्जा जमाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सम्मान समारोह में मिला आशीर्वाद

विजेताओं के सम्मान में सोनारी थाना शांति समिति की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर कृष दुबे व अन्य विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये युवा राष्ट्रीय स्तर पर शहर और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

इस सम्मान कार्यक्रम में प्रदीप लाल, जय कुमार दुबे, संजय रजक, राहुल भट्टाचार्य, अशोक सिंह, सर्वेश प्रसाद, हरिदास, अजय नंद, सतीश शर्मा, सनी सिंह, अरविंद सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

कृष दुबे के इस प्रदर्शन ने उन्हें झारखंड बैडमिंटन का नया उभरता सितारा बना दिया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment