मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ की शुरुआत, उपायुक्त ने 10 जागरूकता वाहनों को रवाना किया

On: November 21, 2025 8:49 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के पहले चरण के तहत 21 से 28 नवम्बर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन पूरे जिले में घूमकर आम नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के बारे में जानकारी देंगे।

लोगों को समयबद्ध सेवा मिलेगी: उपायुक्त

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत स्तरीय शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इस अधिनियम के तहत आने वाली सभी चिन्हित सेवाओं से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि—

  • शिविरों में आने वाले आवेदनों का समय पर निपटारा करें
  • प्रत्येक पात्र नागरिक को उसकी निर्धारित सेवा का लाभ मिले
  • नागरिकों को सेवाओं की समय-सीमा और शिकायत निवारण प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए

उन्होंने कहा,

“सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है—हर नागरिक को उसके अधिकारों और सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराना।”

THE NEWS FRAME
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बडामारा में माननीय विधायक श्री समीर मोहंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायत स्तरीय शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर एसडीएम श्री सुनील चंद्र, प्रमुख श्री धनंजय करूणामय, बीडीओ, सीओ, मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इन प्रमुख सेवाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित सेवाओं को विशेष प्राथमिकता के साथ स्वीकार और निष्पादित किया जाएगा—

  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • नया राशन कार्ड
  • दाखिल–खारिज संबंधित मामले
  • भूमि की मापी (Measurement)
  • भूमि धारण प्रमाण पत्र

उपायुक्त की अपील

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने निकटवर्ती पंचायत शिविरों में अवश्य पहुँचें और राज्य सरकार द्वारा संचालित इन सेवाओं का समयबद्ध लाभ प्राप्त करें।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत 11 पंचायत एवं 3 नगरीय निकाय क्षेत्र में 'सेवा का अधिकार सप्ताह' के तहत आज शिविर अयोजित किए गए हैं। माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के शिविर में शामिल होकर लाभुकों को सरकार की योजनाओं / सेवाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत 11 पंचायत एवं 3 नगरीय निकाय क्षेत्र में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज शिविर अयोजित किए गए हैं। माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के शिविर में शामिल होकर लाभुकों को सरकार की योजनाओं / सेवाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
THE NEWS FRAME
पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार द्वारा लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment