मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

निर्मम पिता ने 12 साल की बेटी की गला रेतकर कर दी हत्या, खुद सुसाइड की कोशिश में बचा।

On: September 12, 2024 8:03 PM
Follow Us:
निर्मम पिता ने 12 साल की बेटी की गला रेतकर कर दी हत्या, खुद सुसाइड की कोशिश में बचा।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बहरोड़, राजस्थान 12 सितंबर 2024 : बहरोड़ के सदर थाना क्षेत्र के कांकरा बर्डोद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 33 वर्षीय नरेंद्र जाट ने अपनी 12 साल की बेटी विनीता की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी ट्रक के आगे कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया।

सदर थाना अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि बोंद गांव में नरेंद्र जाट ने अपनी बेटी विनीता की हत्या कर दी और फिर ट्रक के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। ट्रक की धीमी गति के कारण नरेंद्र को हल्की चोटें आईं और उसे तुरंत बहरोड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : योगी आर्मी ने मेवात के निजी विद्यालयों में धर्म विशेष की शिक्षा और प्रार्थना के खिलाफ भिवाड़ी में ADM को सौंपा ज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बच्ची का शव लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।

नरेंद्र की पत्नी सुमन ने बताया कि उनका विवाह 13 साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही नरेंद्र उनके चरित्र पर शक करते हुए मारपीट करता था। हाल ही में दो महीने पहले भी उसने सुमन के साथ मारपीट की, जिसके बाद सुमन अपनी छोटी बेटी वंशिका के साथ नारनौल, हरियाणा चली गई। विनीता बोंद में अपने पिता और दादी के साथ रह रही थी, क्योंकि उसकी पढ़ाई वहीं चल रही थी।

यह भी पढ़ें : जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जलझूलनी एकादशी को किया जाएगा जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

सुबह 7 बजे, नरेंद्र ने धारदार हथियार से विनीता की हत्या की और फिर खुद ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना से पहले नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने खुद और बेटी के सुसाइड की बात की।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, और विनीता के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे उसकी मां को सौंप दिया गया है। नरेंद्र का अस्पताल में इलाज जारी है, और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!