मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली उत्सव का आयोजन

On: October 16, 2025 10:28 PM
Follow Us:
चंदन कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी

जमशेदपुर, आजाद नगर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल परिसर दीपमालाओं की रोशनी और बच्चों की कलात्मक प्रतिभा से जगमगा उठा। विद्यालय में दीपावली उत्सव का आयोजन उत्साह, उमंग और सामाजिक संदेशों के साथ किया गया।

बच्चों की सृजनशीलता ने मन मोहा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने दीया डेकोरेशन, कार्ड और पोस्टर मेकिंग, बोर्ड डेकोरेशन तथा रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली में बच्चों ने नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और सर्वधर्म सद्भाव का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। हर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जे.पी. सिंह, सचिव, झारखंड बास्केटबॉल टीम तथा विशिष्ट अतिथि आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा —

“किसी भी असामाजिक तत्व को यदि स्कूल के बच्चों, शिक्षकों अथवा शिक्षिकाओं को परेशान करने की कोशिश की, तो पहले उसे मुझसे निपटना होगा।”

सौहार्द्र और शिक्षा पर विशेष वक्तव्य

आजाद नगर शांति समिति के महासचिव एवं मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान ने अपने संबोधन में सांप्रदायिक सौहार्द्रता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में सच्ची रोशनी फैलाती है।

मुख्य अतिथि जे.पी. सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों और विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति और सामाजिक समरसता की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंने शेरो-शायरी के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया।

THE NEWS FRAME

विद्यालय प्रबंधन का योगदान

इस अवसर पर मास्टर मोहम्मद जलालुद्दीन, मोहम्मद अकबर, सोहेल अख्तर अंसारी, आरिफ आफताब तथा विद्यालय प्रबंधन सदस्य सैमसुन निशा उपस्थित रहीं।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. निधि श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दीपावली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शाहनवाज खान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मास्टर मोहम्मद जलालुद्दीन ने प्रस्तुत किया।

विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का दीपावली उत्सव केवल एक समारोह नहीं, बल्कि एकता, संस्कृति और समाज में रोशनी फैलाने का संदेश बनकर सामने आया। बच्चों की सृजनशीलता और शिक्षकों का मार्गदर्शन इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment