मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद जमशेदपुर, उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

On: August 30, 2025 11:28 PM
Follow Us:

JAMSHEDPUR : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन जमशेदपुर स्थित टीन प्लेट स्टेडियम में किया गया। जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युतवरण महतो मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान शामिल हुए। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव इस अवसर मौजूद रहे।

समापन समारोह में अपर उपायुक्त ने विजेता खिलाड़ियों/ टीमों के बीच पुरस्कार वितरण कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी

कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न प्रखंडों से 335 खिलाड़ियों (बालक-बालिका वर्ग) ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने गुलेल बाजी की स्पर्धा में गुलेल से निशाने लगाकर स्वदेशी जनजातीय खेलों का विधिवत शुभारंभ किया । वहीं दूसरी ओर हैंडबॉल के खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया और मैच का उद्घाटन किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सांसद, जमशेदपुर ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनजातीय खेलों को आज की पीढ़ी भूलते जा रही है जिसे न केवल बचाना बल्कि इन खेलों के विशेष आयोजन कर पुनर्जीवित करना है।

THE NEWS FRAME

हमें अपनी पुरानी संस्कृति और पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना दिया और बेहतर आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई दिया। इस आयोजन में स्वदेशी जनजातीय खेल के अंतर्गत गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़, हैंडबॉल प्रतियोगिता का विशेष रूप से आयोजन हुआ जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने विजेता का पुरस्कार अर्जित किया । सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया नेक्स्ट लेवल अकादमी की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग में आर डी भट्टा की टीम ने विजेता और जमशेदपुर इलेवन की टीम ने उपविजेता का खिताब अर्जित किया, तीसरे स्थान पर सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम रही।

वहीं जनजातीय खेलों के अंतर्गत गुलेल प्रतियोगिता बालक वर्ग में –

प्रथम – समीर हो
द्वितीय – कृष्णा डिग्गी
तृतीय – विनीत कुदादा

मटका दौड़ की प्रतियोगिता के बालक वर्ग में
प्रथम – अंकुश कुमार
द्वितीय – अंकित कुमार साहू

बालिका वर्ग में
प्रथम- आशा मनी हसदा
द्वितीय- सुमन कुमारी
तृतीय- लक्ष्मी रानी मुंडा

भारा दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में
प्रथम – दिनेश सिंह
द्वितीय – समीर हो

और बालिका वर्ग में
प्रथम – सुमन कुमारी
द्वितीय – नूर सबा
तृतीय – अंशु कुमारी

इसके अलावा विशेष रूप से आयोजित गेंडी दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनीत कुदादा और प्रदीप बोदरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने विजय खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल के सफल आयोजन में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रशिक्षिका सुप्रभा पांडा, खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा, जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की तथा मनीष जोंको, अजय कुमार, रत्नेश कुमार, खुर्शीद अहमद, पूनम कुमारी, डब्लू रहमान, कृष्ण सिक्का, राजकुमार सिंह, गोपाल राव का विशेष योगदान रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment