मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जलझूलनी एकादशी को किया जाएगा जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 12, 2024 7:43 PM
Follow Us:
जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जलझूलनी एकादशी को किया जाएगा जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

खैरथल-तिजारा: जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सचिवालय खैरथल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

A 2

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बिजली, पानी, सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, विभागीय फ्लैगशिप योजना एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल आदि की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जलझूलनी एकादशी को मनाये जा रहे जल महोत्सव कार्यक्रम के स्थल व आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से अस्पतालों में आ रहे मरीजों की ओपीडी एवं आईपीडी संख्या तथा सरकारी अस्पताल में हो रहे प्रसव की संख्या की जानकारी भी ली। उन्होंने बैठक में नगर परिषद कनिष्क अभियंता से शहर में हो रहे कचरा संग्रहण प्रणाली तथा वर्षा के कारण जल भराव स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिवृष्टि से खराब हुई सड़क को त्वरित गति से मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: भिवाड़ी में बीड़ा सीईओ सलोनी खेमका के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही

जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार बजट घोषणाओं की क्रियान्विति जल्द से जल्द पूर्ण की जाये। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी से टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से जिले के छात्रावास, पालनहार, पेंशन योजना सहित जिले में संचालित अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, शिक्षा अधिकारी राजकुमार जैन, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग भूरी सिंह, सीएमएचओ अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी धर्मेंद्र यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग एससी महावर, नगर परिषद सहायक अभियंता भूपेंद्र, नगर परिषद कनिष्क अभियंता मोतीलाल वर्मा, उपनिदेशक श्रम विभाग राकेश चौधरी, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग अजय यादव, कृषि विभाग उपनिदेशक बृजवासी मीणा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied