मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भाकपा (माले) सरिया ने मनाई कॉमरेड विनोद मिश्र की 27वीं पुण्यतिथि, कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

On: December 18, 2025 8:55 PM
Follow Us:

सरिया: भाकपा (माले) सरिया प्रखंड की ओर से आज सरिया स्टेडियम में पार्टी के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर, पुष्प अर्पित कर तथा क्रांतिकारी नारों के साथ की गई। इसके पश्चात सरिया प्रखंड की जीबी (जनरल बॉडी) बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी 16 जनवरी को जननायक शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का सर्वसम्मत संकल्प लिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में निर्णय लिया गया कि शहादत दिवस के अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बगोदर पहुँचेंगे। इसके लिए पूरे सरिया प्रखंड में गांव-गांव अभियान चलाकर धान संग्रह, कोष संग्रह एवं संगठन विस्तार का कार्य तेज किया जाएगा।

“संघर्ष ही सच्ची श्रद्धांजलि” – कॉमरेड विनोद कुमार सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह बगोदर के पूर्व विधायक कॉमरेड विनोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “केवल कॉमरेड विनोद मिश्र को याद कर लेने से उनकी क्रांतिकारी विरासत आगे नहीं बढ़ेगी। जनता के ज्वलंत सवालों पर मुखर होकर संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज जनता गहरे संकट में है और केंद्र सरकार प्रवासी मजदूरों तथा उनके परिजनों के दर्द के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बगोदर के पाँच प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश नाइजर में पिछले नौ महीनों से अपहृत हैं, लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर वर्तमान सांसद और विधायक पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि मंत्री तो दूर, एक सचिव तक को नाइजर भेजकर ठोस जानकारी लेने की पहल नहीं की गई, जो केंद्र सरकार की गलत नीतियों और जनप्रतिनिधियों की घोर विफलता को दर्शाता है।

SIR प्रक्रिया और मनरेगा पर सवाल

कॉमरेड विनोद कुमार सिंह ने SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बहुत कम समय देकर जनता को परेशान किया जा रहा है। जब राशन कार्ड लिंक करने में दो वर्ष लग गए और वह प्रक्रिया आज भी पूरी नहीं हो पाई, तो फिर SIR एक महीने में कैसे संभव है? यह जनता को परेशान करने की नीति का हिस्सा है।

उन्होंने मनरेगा पर बोलते हुए कहा कि अब केवल नाम ही नहीं, बल्कि काम की प्रकृति भी बदली जा रही है, जिससे मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल पा रही है

राज्य सरकार की योजनाओं पर तीखी आलोचना

राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रों की छात्रवृत्ति जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं विफल साबित हो रही हैं, जिससे झारखंड की जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 240 बालू घाट चिन्हित किए गए हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र में एक भी बालू घाट चिन्हित नहीं किया गया, जो वर्तमान विधायक की विफलता को उजागर करता है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो नई योजनाएं लाई गईं और न ही पहले से स्वीकृत योजनाओं को पूरा किया जा सका।

“गांव-गांव संगठन, आंदोलन तेज करना होगा”

अपने संबोधन के अंत में कॉमरेड विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर गांव-गांव जाकर जनता को संगठित करना और आंदोलन को तेज करना होगा। यही कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को सच्चे अर्थों में सफल बनाने का रास्ता है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड भोला मंडल, पवन महतो, लालमणि यादव, विजय सिंह, केदार मंडल, कालेश्वर यादव, जिम्मी चौरसिया, राहुल राज मंडल, प्रमोद मंडल, अमन पाण्डेय, कुश कुशवाहा, लक्ष्मण मंडल, महेंद्र मंडल, कामेश्वर यादव, रशीद अंसारी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन क्रांतिकारी नारों और शहादत दिवस को सफल बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment