मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कैंसर पीड़िता मां का सरकारी मदद से होगा इलाज, मिलेगा परिजनों का साथ

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 3, 2025 9:01 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 09 03 At 20.33.29 D5e81b8a
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • झालसा रांची और प्रधान जिला जज चाईबासा के निर्देश पर डीएलएसए के प्रयास से पारिवारिक विवाद का हुआ समाधान

चक्रधरपुर (जय कुमार): झुमका मुहल्ला निवासी अर्जुन प्रसाद साव और उनके पुत्र आलोक साव के बीच वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आखिरकार डी एल एस ए चाईबासा के प्रयास से सुलझ गया। आए दिन होने वाले झगड़े और मारपीट की घटनाओं से परेशान अर्जुन साव मंगलवार को अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी शंकुतला देवी के साथ पवन चौक पर धरने पर बैठ गए थे और न्याय की गुहार लगाने लगे।

A 2

मामले की सूचना मिलते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा)पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर ने त्वरित संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सचिव रवि चौधरी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, पैनल अधिवक्ता आदित्य विश्वकर्मा, चिकित्सक अंशुमन शर्मा, थाना प्रभारी अवधेश कुमार तथा पीएलवी स्वेता रवानी और राजशेखर रवानी ने दोनों पक्षों से मुलाकात कर विस्तृत बातचीत की।

THE NEWS FRAME

करीब दो घंटे चली वार्ता के बाद मन मुटाव को दूर करते हुए आपसी सहमति से यह तय हुआ कि पिता-पुत्र एक ही घर में शांति और सौहार्द्र के साथ निवास करेंगे।

आलोक साव अपने माता-पिता की देखभाल करेंगे और छोटे भाई को भी बिना किसी रोक-टोक के घर आने-जाने की अनुमति होगी। सचिव श्री चौधरी ने कैंसर से पीड़ित मां के इलाज हेतु सरकारी योजनाओं से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और इसके लिए अंचलाधिकारी कार्यालय में आवश्यक कागज़ात जमा करने का निर्देश भी दिया गया

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied