मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

5 मिनट में साकची HP पेट्रोल पंप से बाइक हुई चोरी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 2, 2023 6:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME

एक ओर दुनियाँ नए साल का जश्न मना रही है वहीं दूसरी ओर अपना बाइक गंवा चुके युवक अपना माथा पीट रहे थे।

Netaji 3

Jamshedpur : सोमवार 02 जनवरी, 2023

साकची बड़ा गोलचक्कर के पास स्थित HP पेट्रोल पंप से 31 दिसम्बर, 2022 की रात 11:45 बजे के लगभग एक ग्लैमर बाइक संख्या JH05Z 7020 की चोरी हो गई। गाड़ी रवि भूषण सिंह के नाम पर दर्ज है।

बता दें कि साकची जुबली पार्क गेट के पास रहने वाले रवि भूषण सिंह के बेटे अविनाश सिंह ने ग्लैमर बाइक संख्या JH05Z 7020 को लेकर 31 दिसम्बर की रात को घर से किसी काम से साकची बाजार निकला था। लगभग 11:45 बजे उसने साकची बड़ा गोलचक्कर के पास स्थित HP पेट्रोल पंप के नजदीक ही बाइक को खड़ा कर रोड पार करके चाय पीने गया। मात्र 5 मिनट के बाद वापस आया तो उसने देखा कि वहां पर उसकी बाइक नहीं है। 

THE NEWS FRAME

सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि उस रात साकची गोलचक्कर में साकची पुलिस चेकिंग के लिए मौजूद थी। चोरी इसी दरम्यान हुई। एक ओर पुलिस वाहनों और नशेड़ियों की जांच कर रही है वहीं ठीक बगल में चोरी की घटना हो गई। 

अविनाश सिंह ने इसकी शिकायत पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों से की जिसके जवाब में पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया की पम्प बंद है और वे नहीं जानते कि किसने कब गाड़ी खड़ी की और कौन ले गया। हालांकि गोलचक्कर में जांच कर रहे सिपाहियों से भी इस बात की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने भी इसे हल्के में लिया।

रात के करीब 11:55 बज रहे थे इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की टीम मौके पर कंबल बांटने निकली थी। इस घटना को सामने देख उन्होंने लड़के की मदद करने का निर्णय लिया। सबसे पहले टीम की सदस्य नीतू दुबे ने साकची थाना प्रभारी को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी और उन्हें घटनास्थल पर आने का आग्रह किया। वहीं टीम के अन्य सदस्यों में शामिल अभिषेक, आतिफ और कुलदीप ने HP पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आग्रह किया। पम्प के कर्मचारियों ने पहले तो टालमटोल किया लेकिन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने जब मानवता के नाते सहायता करने का आग्रह किया तो वे मान गए। घटनास्थल पर साकची थाना के प्रभारी भी आ चुके थे, उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज देखा। सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी करते हुए एक 20 से 25 वर्ष का युवक नजर आ रहा है, जो बाइक को बड़ी आसानी से लेकर पम्प से बारीडीह की ओर जा रहे रोड की ओर मुड़ गया।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260622 222200

गांजा बेचने का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी और पुत्र अस्पताल में भर्ती।

Untitled Design 44 2

करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय में International योग दिवस का आयोजन योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Untitled Design 35 4

भारतीय महिला Hockey टीम की ऐतिहासिक जीत नारी शक्ति संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक गाथा

Untitled Design 33 4

22 जून 1897 चापेकर बंधुओं का साहसिक प्रतिकार और Indian क्रांतिकारी आंदोलन की नींव

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied