📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के दिशा निर्देश पर झारखंड राज्य के हर जिले में भेजा गया वैक्सीन, सभी लोगों को निःशुल्क लगेगा टीका।

On: May 13, 2021 5:00 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

आज से 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण की तैयारी पूरी

---Advertisement---
Netaji Advertisement

रांची और बोकारो में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन 

Ranchi : आज दिनांक 13 मई 2021 को झारखंड राज्य के हर जिले में भेजा गया कोरोना की वैक्सीन।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका  लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना संक्रमण में कमी नजर आ रही है। हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है और नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह हर स्तर पर लगातार दी जा रही है। उधर 10 मई तक केंद्र सरकार के कोटे से 4,14 340 डोज कोवैक्सीन के और 2,34,400, डोज कोवीशील्ड के वितरण के लिए स्टॉक में हैं। रांची में राज्य सरकार के स्टॉक में को-वैक्सीन की 1,34,400 और कोवीशील्ड की 1, 00, 000 डोज उपलब्ध है। ये सभी वैक्सीन राज्यवासियों को निःशुल्क दिये जायेंगे।


आइये जानते हैं किस जिले में भेजी गई कितनी वैक्सीन।


जिला,  कोवैक्सीन, कोवीशील्ड,  कुल 


बोकारो     2630,    4230,      6860

चतरा       6600,     8130    14730

देवघर      4570,    12760,   17330

धनबाद     20410    2860    23270

दुमका       24620   15290  39910

ईस्ट सिंहभूम 5320,   4320,   9640

गढ़वा             8240, 8960,  17200

गिरिडीह         23190, 9150 32340

गोड्डा              9280, 7580, 16860

गुमला            12070, 3130, 15200 


हजारीबाग       19480, 7230, 26710

जामताड़ा          6280, 6530, 12810

खूंटी               15820, 4490, 20310

कोडरमा            5370, 5980, 11350

लातेहार            3850, 7400, 11250

लोहरदगा        11430, 7330, 18760

पाकुड़            10670, 6230, 16900

पलामू             32510, 7220, 39730

रामगढ़।              680, 4890, 5570

रांची                 9110, 7030, 16140

साहिबगंज        8370, 7620, 15990

सरायकेला खरसावां 700, 1260, 1960

वेस्ट सिंहभूम      9960, 3690, 13650

टीकाकरण अभियान में नागरिकों को बनना होगा सहभागी

राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत को लेकर हर स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था की है। अभी तक राज्य के 18-44 आयुवर्ग में लगभग 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची बोकारो सहित कुछ अन्य शहरी क्षेत्रों में लोगों में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। लेकिन, कई जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है। 

जनजातीय भाषाओं में भी टीकाकरण को लेकर प्रचार

टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा सरकार ले रही है। जनजातीय भाषाओं में भी सरकार टीकाकरण से संबंधित प्रचार कर रही है। संथाली, मुंडारी, हो, सहित अन्य भाषाओं में विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं । इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सखी मंडल की  दीदीयां भी प्रचार में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने खुद टीका का डोज लेकर राज्य के लोगों को यह संदेश दिया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ही कोरोना को करारा जवाब दिया जा सकता है। 

पढ़ें खास खबर– 

बनाये अपने शरीर को सुडौल और सुंदर सर्वांगासन से।

16 से 27 मई तक झारखंड में लगे लॉक डाउन के कड़े नियमों को एक बार जरूर जान लें।

Virafin कोरोना मरीजों के लिए सिंगल डोज काफी मददगार साबित हो रहा है। जिसकी कीमत 11995.00 रुपये प्रति डोज है।

स्वर्ग जाने को तैयार हो जाइए, मिल गया है वह रास्ता जहां से जाया जाता है- स्वर्गलोक

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment