मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सांसद और विधायक ने मझगांव में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया उद्घाटन

On: September 1, 2025 8:31 PM
Follow Us:
  • आम जनता को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएँ, नए भवन से खुलेंगे विकास के द्वार: जोबा माझी
  • प्रखंड मुख्यालय की एकल खिड़की में होंगे ग्रामीणों के विकास कार्य: निरल पूर्ति

मझगांव (जय कुमार): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे राज्य में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का निर्माण करवा रहे हैं। ताकि ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएँ मिल सकें। ये बातें सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय मझगांव के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नवनिर्मित भवन में विकास कार्य तीव्र गति से होंगे।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

नए भवन से विकास के द्वार खुलेंगे और पूरे प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। सांसद ने कहा कि पहले अधिकारी और कर्मचारी जर्जर भवन में काम करते थे और ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। लेकिन अब सभी विभागों का काम एक ही भवन के नीचे होगा। प्रखंड कार्यालय की चारदीवारी और सौंदर्यीकरण का काम भी सांसद और विधायक मिलकर करेंगे।

उद्घाटन समारोह का जिक्र करते हुए मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव प्रखंड कार्यालय का भवन काफी जर्जर स्थिति में था, कभी भी कोई हादसा हो सकता था। चुनाव से पहले इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मझगांव प्रखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, जहां विकास की शुरुआत करने वाले भवन का उद्घाटन किया गया। विधायक ने कहा कि एक ही जगह पर एक ही खिड़की में सारे काम होंगे। नवनिर्मित भवन बनने के बाद चारदीवारी की भी जरूरत होगी। सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। जिससे भवन के साथ-साथ परिसर भी सुंदर दिखेगा।

THE NEWS FRAME

नए प्रखंड भवन में फर्नीचर की जरूरत होगी। इसके लिए 15 में वित्त आयोग या उपयुक्त से मिलकर मांग की जाएगी। क्योंकि अस्पताल में सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को इलाज के लिए उड़ीसा जाना पड़ता था, लेकिन नए भवन के निर्माण के बाद अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन, प्रसव आदि सभी सुविधाएं मरीज को उपलब्ध होंगी। उद्घाटन के बाद सांसद और विधायक ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और पूरे भवन को देखा। इससे पहले सांसद और विधायक सहित जनप्रतिनिधियों का ढोल नगाड़ों के साथ औपचारिक स्वागत किया गया और कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूनम जराई, लंकेश्वर तामसोई, कुमारडुंगी जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पाट पिंगुवा, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातर, उप प्रमुख शबनम परवीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की, अंचलाधिकारी विजय हेमराज खलको, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष दिलबर हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा गोकुल पोलाई, मोहम्मद मुजाहिद अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment