मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) जमशेदपुर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 25, 2025 11:32 PM
Follow Us:
Add A Heading 47 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

पत्रकार सुरक्षा कानून झारखण्ड सहित देश के अन्य राज्यों में भी लागू होना चाहिए, जिससे की पत्रकार सुचारु तरीके से समाज में अपना कार्य कर सकें। – देवानंद सिन्हा

A 2

जमशेदपुर: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) जिला पूर्वी सिंहभूम की ओर से दिनांक 24 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे से अब्दुल रहीम कॉम्प्लेक्स, साकची स्थित जिला कार्यालय के सामने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम IJA के प्रदेश सचिव आतिफ खान और महिला विंग की नीतू दुबे के मार्गदर्शन व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में IJA के राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष श्री देवानंद सिन्हा रांची से विशेष रूप से उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मुख्तार आलम खान, समाजसेवी एवं बिजनेसमैन सौरभ विष्णु, IPTA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परमानंद मोदी, मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के संस्थापक पी. के. मुरली, हिन्द आईटीआई के डायरेक्टर डॉ. ताहिर हुसैन, सर्जन नीलोफर अहमद, डॉ. दीपक मिश्रा और समाजसेवी इमरान (तूफानी) कार्यक्रम में शामिल हुए।

देश की शान एवं गौरव का प्रतीक पूर्व सैनिकों में सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशोक कुमार श्रीवास्तव और मिथिलेश सिंह तीनों सेनाओं के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए।

THE NEWS FRAME

Read More : ग्रामीण पत्रकारों की बदौलत ही अखबार में सुर्खियां बनती है, समाचार संकलन एंव प्रसार में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण- सेराज अहमद कुरैशी

होली मिलन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री देवानंद सिन्हा ने मुख्य रूप से कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) ने पत्रकारों के हित में आठ सूत्री मांग रखी है। जिसका मुख्य उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून लाना है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करके ज्ञापन सौपने की बातें साझा की हैं।

THE NEWS FRAME

पत्रकार सुरक्षा कानून झारखण्ड सहित देश के अन्य राज्यों में भी लागू होना चाहिए, जिससे की पत्रकार सुचारु तरीके से समाज में अपना कार्य कर सकें। दूसरी मुख्य मांग पत्रकारों को टोल टैक्स में सुविधा प्रदान की जाए। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पत्रकारों के इलाज में प्राथमिकता दी जाये। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हितों के लिए अन्य समस्याओं पर भी अपना विचार व्यक्त किया।

THE NEWS FRAME

सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में होली के महत्व और सामाजिक समरसता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कमलेश गिरी ने किया।

इस होली मिलन समारोह में आदित्यपुर की भोजपुरी होली मंडली, जिसका संचालन मथुरा प्रसाद द्वारा किया गया, मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मंडली ने पारंपरिक होली गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। झाल और मंजीरा जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि ने उत्सव का माहौल और भी रंगीन बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने भी इस प्रस्तुति का आनंद लिया।

THE NEWS FRAME

Read More : सोनारी थाने के समीप होटल के आड़ में देह व्यापार का घिनौना माहौल

समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से स्थानीय जिला प्रशासन, गंगा हॉस्पिटल के ऑनर डॉक्टर एन सिंह, दया हॉस्पिटल के डायरेक्टर मुमताज अहमद, गल्फ इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर शेख फ़रीदुल्लाह, डॉक्टर सुबोध कुमार का भरपूर सहयोग रहा।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गिरी और कलीम खान, सचिव आनंद प्रसाद के साथ सहयोगी सदस्य जय कुमार दास और विश्वजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही अमित कुमार, गणेश माझी, बदरुज्जमा, विनोद लकड़ा, विपिन चंद्र पांडेय, लवली तन्तुबाई, प्रिय कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

THE NEWS FRAME

समारोह के दौरान IJA के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसके साथ ही तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग – गुलाल लगाया और नाच – गाने के साथ उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक भोज के साथ आयोजन का समापन हुआ।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied