
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नगर निगमों, प्रमंडलों, जिला प्रशासन, निर्वाचन विभाग तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

“मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां”
पूर्वी सिंहभूम-सरायकेला क्षेत्र से जुड़े प्रमुख तबादले
📍 मानगो नगर निगम
- विजय वर्मा → उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम नियुक्त किए गए।
📍 जमशेदपुर (JNAC)
- योगेंद्र प्रसाद → नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) बनाए गए।
- मुकेश मछुवा → अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जमशेदपुर नियुक्त किए गए।
📍 आदित्यपुर नगर निगम
- एजाज अनवर → नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम बनाए गए। आदित्यपुर, जमशेदपुर महानगरीय क्षेत्र का प्रमुख नगर निकाय है।
📍 पूर्वी सिंहभूम
- राजेश कुमार → राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (NEP), पूर्वी सिंहभूम के निदेशक नियुक्त किए गए।
📍 सरायकेला-खरसावां
- अजय कुमार तिर्की → जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां से स्थानांतरित होकर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची बनाए गए।
प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां
● अजय कुमार तिर्की – निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन), जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां से विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची बनाए गए।
● अब्दुल समद – सचिव, राज्य सूचना आयोग से उप नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम नियुक्त किए गए।
● एजाज अनवर – संयुक्त सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम बनाए गए।
● विजय सिंह बिरुआ – परियोजना निदेशक, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी से नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम बनाए गए।
● विनोद कुमार – अपर समाहर्ता, धनबाद से अपर नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम नियुक्त किए गए।
● प्रदीप कुमार – संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) से अपर नगर आयुक्त, हजारीबाग नगर निगम बनाए गए।
● विजय वर्मा – सचिव, पलामू प्रमंडल आयुक्त कार्यालय से उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम नियुक्त किए गए।
● योगेंद्र प्रसाद – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग से नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) बनाए गए।
● रोहित सिन्हा – नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम से सचिव, पलामू प्रमंडल आयुक्त कार्यालय बनाए गए।
● रजनीश कुमार – पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, अब अपर नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
निर्वाचन विभाग में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां
सरकार ने निर्वाचन विभाग में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। निम्न अधिकारियों को उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है—
● कुमुदिनी टुडू – अवर सचिव, कृषि विभाग
● ललन कुमार – पदस्थापन की प्रतीक्षा में
● प्रशांत कुमार लायक – उप नगर आयुक्त, गिरिडीह
● लक्ष्मी नारायण किशोर – प्रशासी पदाधिकारी, एनआरएचएम
● विजय कुमार सोनी – जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा
● सागरी बराल – उप नगर आयुक्त, देवघर
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
● अरविंद कुमार ओझा – उप सचिव, उद्योग विभाग से अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), धनबाद बनाए गए।
● मुकेश मछुवा – उप सचिव, परिवहन विभाग से अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जमशेदपुर नियुक्त किए गए।
● राजेश कुमार – उप सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग से राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (NEP), पूर्वी सिंहभूम के निदेशक बनाए गए।
बीडीओ, सीओ और एसडीओ स्तर पर भी बदलाव
अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) तथा कार्यपालक दंडाधिकारी के पदों पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी अथवा कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है, उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-14 के तहत दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्राप्त होंगी।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।











































