📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

साकची शिव मंदिर से जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर तक 3000 भक्त निशान उठाएंगे।

On: March 18, 2024 11:24 PM
Follow Us:
साकची शिव मंदिर से जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर तक 3000 भक्त निशान उठाएंगे।

20 मार्च को निकलेगी फाल्गुन निशान यात्रा, श्याममय हो जाएगा जमशेदपुर- अनिल मोदी।

जमशेदपुर: शहर में युवाओं धर्म के प्रति सकारात्मक सोच के उदय हेतु प्रयासरत श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 148 वीं श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। ।इस संदर्भ में बिस्टुपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए समिति के अनिल मोदी,विमल अग्रवाल एवं अनिल खंडेलवाल ने बताया कि समिति द्वारा ही शहर में हर माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निशान यात्रा का प्रचलन शुरू किया गया था।जो बढ़ते बढ़ते 148 की संख्या तक पहुच चुका है। इस माह समिति की यह 148 वी यात्रा होगी।

उन्होंने बताया की फाल्गुन माह में श्याम भक्ति का विशेष महत्व है। इस माह राजस्थान के खाटू धाम में श्याम बाबा का विशेष मेला लगता है जिसमें देश विदेश के करोड़ों भक्त शामिल होते है।जो भक्त सम्याभाव के कारण खाटू धाम नहीं जा पाते उनको खाटू धाम का माहौल यहां निशान यात्रा में मिलता है।यह निशान यात्रा 20 मार्च को रात्रि 6.30 बजे साकची शिव मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों का भ्रमण करते हुए जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर में आकर समाप्त होगी।इस निशान यात्रा में 3000 भक्त अपने हाथों में निशान लेकर पूरे रास्ते बाबा की जय जयकार करते चलेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

निशान यात्रा के पूर्व पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार से पूरे विधि विधान से सभी निशान की पूजा की जाएगी एवं बाबा श्याम की आरती के पश्चात जय श्री श्याम के उदघोष से निशान यात्रा शुरू होगी। निशान यात्रा में बाबा का चलंत दरबार सजाया जायेगा।जिसमें बाबा की सजीव झांकी सजाई जायेगी।बाबा के दरबार के साथ साथ ही एक अन्य वाहन में रानी सती सत्संग समिति के कलाकार भजन गाते हुए चलेंगे।इस दरबार में बाबा का छप्पन भोग लगाया जाएगा।

इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा=साकची शिव मंदिर से पलंग मार्केट,बसंत टॉकीज चौक,साकची थाना रोड,गरम नाला रोड बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस,डायगनल रोड,जुगसलाई थाना रोड,जुगसलाई फाटक,जुगसलाई चौक बाजार होते हुए बैकुंठ धाम मंदिर।
रास्ते में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा जिसमें श्री जीन माता परिवार,मित्र कांवर संघ,शिवा रेजीडेंसी परिवार,श्री श्याम भटली परिवार,अग्रवाल सम्मेलन बिस्टुपुर शाखा,गोयल परिवार बिस्टुपुर एवं अन्य शामिल है।

मेहंदी उत्सव-निशान यात्रा के एक दिन पूर्व मंडल की महिलाओं द्वारा मेहंदी उत्सव मनाया जाएगा जिसमे सभी महिलाएं एक दूसरे को श्याम नाम की मेहंदी लगाएंगी ओर अपनें इष्टदेव को रिझाएगी।यह कार्यक्रम 19 मार्च मंगलवार को जुगसलाई के शिव घाट रोड स्थित खंडेलवाल भवन के सामने होगा।

विशेष आकर्षण=श्याम नाम की मेहंदी,बाबा का भव्य फूलो का श्रृंगार, बाबा श्याम से फूलों की होली,छप्पन भोग,लाइव भजन,देवी देवताओं की विभिन्न झांकी।

उन्होनें बताया की आयोजन में निरंतरता एवं भक्ति भाव होनें के कारण धर्म प्रेमी बंधुओं में इस आयोजन के प्रति खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए निशान प्राप्ति हेतु विभिन्न स्थानों पर निशान कूपन प्राप्ति केंद्र बनाए गए है ।।

कूपन प्राप्ति हेतु स्थान=जुगसलाई में रुचिका सूट, जितेंद्र फैंसी स्टोर,खंडेलवाल कंप्यूटर,,साकची में पी एन चौधरी,बाबा कलेक्शन,गिरधारी लाल खेमका,बाराद्वारी में मुरारी मिष्टान भंडार।

यात्रा के संदर्भ में अधिक जानकारी हेतु गौरव खंडेलवाल से 9334434948 एवं नितेश अग्रवाल,बब्बू से 9162475482 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम की सफलता हेतु रतन मेंगोटिया , अनिल मोदी, विमल अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, मनोज पुरिया, आशीष तायल, नितेश अग्रवाल, सुनील खंडेलवाल, मनोज शर्मा, गौरव खंडेलवाल, हैप्पी धनुका, विकी अग्रवाल, पंकज चौधरी, संदीप अग्रवाल, ललित मित्तल, अमित अग्रवाल, अरविंद मोदी, रोहित खंडेलवालअमित संघी, हितेश पारीक, मनीष कसेरा, मनोज मोदी, मोहन अग्रवाल, संदीप बरवालिया एवं सकड़ों श्याम भक्त प्रयासरत है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment