📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

200 करोड़ से अधिक का काला धन दुबई समेत अन्य देशों में किया ट्रांसफर

On: December 12, 2023 1:26 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर। झारखंड

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आयकर विभाग और डीजीसीआइ ने जमशेदपुर के बड़े कारोबारी को किया गिरफ्तार. 200 करोड़ से अधिक का दुबई समेत अन्य देशों में किया था काला धन को ट्रांस्फर.

आयकर विभाग के अनुसंधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कारोबारी विक्की भालोटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सोमवार को आयकर विभाग की टीम उसको लेकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची. वहां जांच टीम ने उसका मेडिकल जांच कराया, जिसके बाद कर की चोरी करने के मामले में उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विक्की भालोटिया के खिलाफ कई सारे गंभीर आरोप है, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी पायी गयी है. 

THE NEWS FRAME

दुबई के अलावा अन्य देशों में काला धन को ट्रांस्फर कर दिया गया है. आयकर विभाग के अलावा इस मामले की जांच डीजीसीआइ भी कर रही थी, जिसमें हवाला के जरिये करोड़ों रुपये दुबई समेत अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा था. इस मामले को लेकर विभाग की ओर से कहा गया है कि करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है. गौरतलब है कि विक्की भालोटिया को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से लगातार उससे पूछताछ की गयी. जब कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया तो उसको जेल भेज दिया गया.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment