📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

1100 दीपों के माला से जय श्री राम लिखा गया। माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने भगवान श्रीराम का बैच आम लोगों के बीच निःशुल्क वितरण किया।

On: January 17, 2024 3:32 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखंड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्ष और तपस्या के बाद आगामी 22 जनवरी सोमवार को अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जमशेदपुर वासी भी शहर को राममय बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी प्रयास के क्रम में सिनेतारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक शहर के चर्चित पप्पू सरदार भी भगवान श्रीराम का बैच आम लोगों के बीच निःशुल्क वितरण का अभियान शुरू किया। इससे पूर्व उन्होने बिष्टुपुर स्थित आंघ्रभक्त श्रीराम मंदिर में मंगलवार पूजा अर्चना एवं आरती की, जहाँ 1100 दीपों के माला से जय श्री राम लिखा गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के बैच वितरण का शुभारंभ मंदिर के पुजारियों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्याधाम में बन रहे प्रभु श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश के साथ हमारे जमशेदपुर में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment