मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बोन्डीह वन विभाग मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जेसी 77 की टीम बनी विजेता

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 25, 2024 8:02 AM
Follow Us:
बोन्डीह वन विभाग मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जेसी 77 की टीम बनी विजेता
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

समाजसेवी डॉ.विजय सिंह गागराई विजेता टीम के खिलाड़ियों को किया पुरुस्कृत

A 2

चक्रधरपुर ( जय कुमार ) : चक्रधरपुर प्रखंड की बोन्डीह वन विभाग के मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जेसी 77 की टीम विजेता बनी. मॉर्निंग स्टार क्लब चांदपुर बोन्डीह, कुईतुका सेंगेलदीपी के तत्वाधान में आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ.विजय सिंह गागराई उपस्थित थे.

इस अवसर पर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जेसी77 व सुलेमान एफसी टीम के बीच खेला गया. जहां जेसी77 की टीम विजेता बनी.इससे पहले समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने फुटबॉल में कीक मारकर व दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया.

यह भी पढ़ें : विधायक सुखराम उरांव ने की प्रेस वार्ता, कल्पना सोरेन का पश्चिमी सिंहभूम में दो दिवसीय दौरा 28 सितंबर से, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुये कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के युवा फुटबॉल खेल में विशेषकर रुचि रखते हैं. इसे लेकर समय-समय पर क्षेत्रों में फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है,जो सराहनीय है. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अगर बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जाएं तो वे देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे. डॉ.विजय सिंह गागराई ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उनके नेतृत्व में उनकी संस्था पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में समय समय पर निशुल्क जर्सी, फुटबॉल व अन्य सामग्रियां प्रदान की जाती रही है,जो आगे भी जारी रहेगी.

इस मौके पर उन्होंने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया.जहां विजेता टीम को 13 हजार रूपए नगद व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 10 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान किया गया. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष छोटे लाल महतो, सचिव संजय मुदी, कोषाध्यक्ष रामलाल सामड, सदस्य सुनील मुदी, बसंत महतो, राजेश महतो, चतुर्भुज महतो, प्रेम महतो, विश्वेश्वर महतो, सुनिया सामड, रिटेन मुदी समेत अन्य सदस्य व महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे.

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 9 6

Ulidih थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 4 6

Jugsalai में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ 17 वर्षीय बालक निरुद्ध गवाहों को प्रभावित करने की थी आशंका

Untitled Design 31 4

मानसिक Health सेवाओं को मजबूत बनाने में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों की भूमिका अहम उपायुक्त मनीष कुमार

Untitled Design 30 3

शंकोसाई Firing कांड का खुलासा पैसों के विवाद में दोस्त ने मारी गोली तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied