मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भाजपा ने इंडी गठबंधन की दिल्ली की रैली पर बोला हमला

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 1, 2024 9:15 PM
Follow Us:
भाजपा ने इंडी गठबंधन की दिल्ली की रैली पर बोला हमला
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

भाजपा – दिल्ली में देश बचाओ, संविधान बचाओ

भाजपा ने इंडी गठबंधन की दिल्ली की रैली पर बोला हमला, कहा- दिल्ली में देश बचाओ, संविधान बचाओ की जगह परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली- प्रतुल शाह देव भाजपा ने झामुमो से जानना चाहा कि बेनामी संपत्ति में आरोपियों का नाम कब से आने लगा?

Netaji 3

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को परिवार बचाओ- भ्रष्टाचार छुपाओ रैली करार दिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रतुल शाहदेव ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कई ऐतिहासिक घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि जो रामलीला मैदान जय प्रकाश नारायण एवं अन्ना आंदोलन में कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं तानाशाही के विरुद्ध आंदोलन का साक्षी रहा हैं। उसी ऐतिहासिक मैदान पर भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले एक मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा रैली घोर विडंबना एवं जनता का अपमान है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सिंहभूम चैम्बर का होली मिलन समारोह आगामी बुधवार, 3 अप्रेल को गुजराती सनातन समाज में होगा आयोजित

इस सरकार पर 70000 करोड़ के घपले – घोटाले का आरोप लगा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार घोर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गयी है और इस सरकार पर 70000 करोड़ के घपले – घोटाले का आरोप लगा है। कमीशन वाली सरकार की चर्चा जोर- शोर से है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां करीब साढ़े तीन सौ करोड़ जब्त होने पर भी इन सभी भ्रष्टाचार के आरोपियों ने भी खूब हल्ला मचाया था। लेकिन प्रवर्तन निर्देशालय ने दूध का दूध एवं पानी का पानी कर दिया।

प्रतुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रस्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है कि सारे भ्रष्टाचारी एवं परिवारवादी पार्टी मिलकर अपनी काली कमाई एवं परिवार को बचाने के लिए एक डूबती हुई नाव पर एक साथ सवार हो गए है।

World's best IQ level developed system
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one

झामुमो के द्वारा यह पूछे जाने पर की जिस जमीन को गबन करने का आरोप में हेमंत सोरेन जेल गए हैं उस पर उनका नाम ही नहीं।प्रतुल ने इसे हास्यास्पद बात बताते हुए कहा कि सभी जानते हैं की बेनामी संपत्तियों पर आरोपियों के नाम नहीं होते। वह दूसरे के नाम पर जमीन और संपति को हड़पते हैं। जिस तरीके से हेमंत सोरेन के पहले समन के तुरंत बाद उस जमीन के तथाकथित मलिक ने जमीन वापसी का मुकदमा दर्ज किया और 29 जनवरी को ईडी के रेड के दिन सरकार ने जमीन वापसी भी कर दी। इससे यह स्पष्ट है कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार हेमंत सोरेन को बचाने के लिए कवर -अप ऑपरेशन चला रही है।

प्रेस-वार्ता में जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

https://moccasin-tiger-331808.hostingersite.com%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a5%80/

iqs
Please Visit to our site – iqs.one
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Karunamay

पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से दो मेधावी छात्राओं का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ नामांकन

Human

डबल डाउन बीयर बार कांड में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कार्रवाई: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन

Untitled Design 16 7

Polio दिवस पर विधायक सुखराम उरांव ने अनुमंडल अस्पताल में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

DD 1

DD क्लब हिंसा में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत, हत्या के एंगल से जांच तेज

Untitled Design 13 12

Chaibasa में दिल दहला देने वाली वारदात शराब के नशे में चाचा ने बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Claimb

IMF दिल्ली स्पीड एंड लीड कप 2026 में TSAF क्लाइंबिंग अकादमी का जलवा, 15 पदकों पर किया कब्जा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied