मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ब्रेकिंग : 2.10 करोड़ की चोरी का जमशेदपुर पुलिस ने किया खुलासा। साकची शीतला मंदिर के पीछे 9 अक्टूबर को हुई चोरी में शामिल था खुद का भाई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 3, 2023 2:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
चोरी के इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया

Jamshedpur : मंगलवार 03 जनवरी, 2023

साकची में 2.10 करोड़ की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

A 2

पीड़ित के भाई ने ही करवाई थी चोरी, छह गिरफ्तार। 

जमशेदपुर साकची थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर निवासी अजय मोदी के घर 2.10 करोड़ की चोरी बीते वर्ष 9 अक्टूबर को हुई थी। चोरी की बात तब पता चली जब साकची निवासी अजय मोदी अपने परिवार के साथ सिंगापुर से छुट्टियां मना कर आये। घर पहुंच कर उन्होंने पाया की घर में चोरी हो चुकी है। चोर बॉथरूम का वेंटीलेटर तोड़कर अंदर घुसे थे। लॉकर को उन्होंने चाबी से ही खोला कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने 1.50 करोड़ के गहने और 60 लाख रुपए नकद की चोरी की थी। 

THE NEWS FRAME
चोरी की जानकारी देते जमशेदपुर एसएसपी 

चोरी के इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बता दें की पुलिस ने इस मामले में पीड़ित अजय मोदी के भाई शैलेश मोदी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी परवेज आलम अंसारी, जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी रहमतुल्लाह उर्फ बटकू अंसारी, मानगो रोड नंबर 7 निवासी मो अफरोज, बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ और शेख अब्दुल्ला इसराफिल शामिल है। आरोपियों की निशानदेही में पुलिस ने चोरी के 7.70 लाख रुपए और चांदी के बर्तन समेत घटना में प्रयुक्त बांस को सीढ़ी, कटर और सब्बल बरामद किया है। 

THE NEWS FRAME

जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अजय मोदी और शैलेश मोदी के बीच संपत्ति विवाद को लेकर अक्सर बकझक होती रहती थी।  इसके अलावा अजय के पास काफी पैसा था इसकी जानकारी शैलेश को थी।  इसी को लेकर उसने परवेज को अपनी तरकीब बताई जिसके बाद परवेज ने अपनी एक टीम बनाकर घटना को अंजाम दिया।  शैलेश को जानकारी थी कि अजय घर से कितने दिन बाहर रहने वाला है।  इसी का फायदा उठाते हुए शैलेश ने चारों के साथ मिलकर तीन चार दिनों में घटना को अंजाम दिया।  सभी दो तीन की संख्या में घर में रात को घुसते थे जिसमे शैलेश मदद करता था।  सभी चोरी कर सामान ले जाते थे। चोरी के रुपयों से कार, बाइक समेत अन्य सामानों की खरीद की।  इसके अलावा गहनों को भी बेच दिया।  वहीं जुए में भी कुछ रुपए हार गए। 

कौन है परवेज ?

साकची आमबागान में लगे डिजनी लैंड में पार्किंग कर्मी का काम करता था परवेज। दोनों की पहचान यहीं से हुई।  शैलेश ने अपनी तरकीब परवेज को बताई और दोनों इसे करने में राजी हो गए।  

THE NEWS FRAME
बरामद चोरी का सामान 

एसएसपी ने बताया की चोरी के अन्य सामान की रिकवरी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस खुलासे को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार ने सुंदरनगर थाना प्रभारी अनुज कुमार की तारीफ की। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर थाना प्रभारी को ही इस मामले में क्लू मिला था जिसके बाद इस मामले का खुलासा हो पाया। क्लू के आधार पर ही पुलिस शैलेश तक पहुंच पाई। उन्होंने इस मामले को सुलझाने में अन्य पुलिस पदाधिकारियों की भी तारीफ की। 

बता दें की छापेमारी दल में एसपी सिटी शुभांशू जैन, साकची थाना प्रभारी संजय कुमार, सुंदरनगर थाना प्रभारी अनुज कुमार, एसआई अमित कुमार सिंह, एसआई दीपक मौर्य, एसआई योगेश यादव, एसआई अमित कुमार खन्ना, एसआई कामता कुमार, एसआई वीरेंद्र कुमार, एसआई सुखसागर चौधरी, एएसआई नरेंद्र बिहारी सिंह, एएसआई दिलबहर सिंह शामिल थे। 

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 9 6

Ulidih थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 4 6

Jugsalai में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ 17 वर्षीय बालक निरुद्ध गवाहों को प्रभावित करने की थी आशंका

Untitled Design 31 4

मानसिक Health सेवाओं को मजबूत बनाने में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों की भूमिका अहम उपायुक्त मनीष कुमार

Untitled Design 30 3

शंकोसाई Firing कांड का खुलासा पैसों के विवाद में दोस्त ने मारी गोली तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied