मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा लाभान्वित करने के उद्देश्य से बैंकिग संस्थानों को उप विकास आयुक्त ने दिया दिशा-निर्देश

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 25, 2024 10:02 PM
Follow Us:
सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा लाभान्वित करने के उद्देश्य से बैंकिग संस्थानों को उप विकास आयुक्त ने दिया दिशा-निर्देश
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने किया बैंकर्स के साथ बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

A 2

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक के साथ बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में आम लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा लाभान्वित करने के उद्देश्य से बैंकिग संस्थानों को लाभुकों का प्राथमिकता के आधार पर बैंक खाता खोलने, केवाईसी अपडेट, भुगतान से संबंधित समस्याओं की समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कल्याकारी एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लाभुकों को राशि का भुगतान डीबीटी से किया जाता है। इसके लिए त्रुटिरहित बैंक खाता का होना अनिवार्य है जिससे निर्बाध तरीके से लाभुकों तक सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि का हस्तांतरण किया जा सके।

यह भी पढ़ें : बाल अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन हो तथा वंचित बच्चों की प्रतिभा को निखारने का समान अवसर मिले… जिला परिषद अध्यक्ष

उन्होने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आपके ब्रांच में आने वाले खाताधारियों के खाता संबंधी त्रुटि निराकरण, नया खाता खोलने, केवाईसी अपडेट आदि अन्य समस्याओं का समाधान के लिए विशेष व्यवस्था करें, प्रखंड प्रशासन और विभागीय निर्देश पर कैंप मोड में निर्धारित जगहों पर खाता खोलने आदि का कार्य करें।

सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना संबंधी ESCROW एकाउंट, कल्याण विभाग की योजनाओं के लाभुक जिसमें छात्रवृत्ति व अन्य, जेएसएलपीएस की महिला सखी मंडल के बैंक खातों को प्राथमिकता में रखते हुए उनके कार्य करें।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, एलडीएम व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied