मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

इंडियन जर्नलिस्ट एशोसिएशन की पहली महत्वपूर्ण बैठक आज जमशेदपुर में हुई सम्पन्न, मिलेगा पत्रकार बंधुओं को उनका हक।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 27, 2022 1:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 27 नवम्बर, 2022

A 2

इंडियन जर्नलिस्ट एशोसिएशन की पहली महत्वपूर्ण बैठक एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद कुरैशी के दिशानिर्देश पर आज साकची जेल चौक स्थित एशोसिएशन के सभाकक्ष में दोपहर 3:00 बजे सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से इंडियन जर्नलिस्ट एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष राज श्रीवास्तव, जिला महासचिव अभिषेक कुमार, जिला सचिव आतिफ खान, झारखंड प्रदेश सचिव नीतू दुबे एवं नए सदस्य के रूप में अनिल कुमार मौर्य उपस्थित हुए। 

उपस्थित सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एशोसिएशन के उद्देश्यों को समझा और उसके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।  

अध्यक्ष राज श्रीवास्तव ने संस्था के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रेस बंधुओं की समस्याओं को दूर करने और उनके मान सम्मान की गरिमा को बनाये रखने के लिए एकजुटता बहुत ही आवश्यक है।

THE NEWS FRAME

संस्था के अध्यक्ष राज श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्यों को एसोसिएशन का परिचय पत्र प्रदान करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर जिला महासचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि हम मिलकर संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु मीडिया के सभी माध्यमों से जुड़े प्रेस-पत्रकार बंधुओं को उनका हक दिलवाने के लिए एकजुट होंगे।

वहीं जिला सचिव आतिफ खान ने जोर देते हुए कहा कि जिले में निरंतर कार्यरत पत्रकार बंधुओं के हितों के लिए हमसब प्रयत्नशील रहेंगे। साथ ही एशोसिएशन के उद्देश्यों की पूर्ति एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेस बंधुओं के साथ लगातार मासिक अथवा साप्ताहिक बैठक किये जायेंगे।

झारखंड प्रदेश सचिव नीतू दुबे ने प्रेस बंधुगण की भावना को व्यक्त करते हुए बताया कि पत्रकारिता करना बहुत ही आसान है तो यह बहुत मुश्किल भी है। निष्पक्ष, सत्यता, न्यायपूर्ण और सटीकता से अपने विचारों को रखना ही सही मायने में पत्रकारिता का ध्येय होना चाहिए। 

वहीं सदस्य अनिल कुमार मौर्य ने इस मौके पर कहा कि चंद रुपयों के लिए, या निजी स्वार्थों के लिए या किसी खास के लाभ के लिए हमें इसकी गरिमा को नष्ट नहीं होने देना चाहिए। किंतु परिवार और समाज को लेकर चलने में पत्रकार एवं मीडियाकर्मियों को मानसिक रूप से उत्पीड़ित भी होना पड़ता है। इस उत्पीड़न के खिलाफ आज हम एकजुट हुए हैं। और इसके निदान हेतु हमसब मिलकर आगे बढ़ेंगे। 

बैठक के अंत में जिला सचिव आतिफ खान ने सबको धन्यवाद देते हुए बताया कि संस्था का विस्तारीकरण बहुत ही जल्द होगा जिसके लिए एसोसिएशन ने कमर कस ली है, जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 9 6

Ulidih थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 4 6

Jugsalai में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ 17 वर्षीय बालक निरुद्ध गवाहों को प्रभावित करने की थी आशंका

Untitled Design 31 4

मानसिक Health सेवाओं को मजबूत बनाने में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों की भूमिका अहम उपायुक्त मनीष कुमार

Untitled Design 30 3

शंकोसाई Firing कांड का खुलासा पैसों के विवाद में दोस्त ने मारी गोली तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied