📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चोरी का मोबाईल छोड़ भागे 2 चोर, भुक्तभोगी के घर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे लेकर मोबाइल।

On: December 25, 2023 4:45 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मानगो कुंवर बस्ती के चाणक्यपुरी के रहने वाले आनंद कुमार द्विवेदी का मोबाइल फोन मानगो बाजार में उनके जेब से अपराधियों ने निकाल लिया था, मामला उस समय का है जब आनंद द्विवेदी अपने निजी कार्य से मानगो बाजार घरेलू सामान लेने गए थे। जब वह घर लौटे तो देखा की जेब में मोबाइल नहीं है इसकी सूचना देने में थाना जा ही रहे थे, इसी बीच भाजपा नेता विकास सिंह ने उनसे संपर्क कर फोन मिल जाने की बात कही। 

दोपहर लगभग 3:00 बजे भाजपा नेता विकास सिंह को उलीडीह के रहने वाले तरुण रावत ने फोन कर बताया की उलीडीह फुटबॉल मैदान के पास तीन छोटे लड़के एक मोबाइल के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे तथा सिम निकालकर मोबाइल कौन ले जाएगा आपस में बात कर रहे थे। मौके में पहुंचे तरुण को देखते हुए तीनों लड़के मोबाइल छोड़कर भाग गए और उनके हाथ जब मोबाइल लगा तो एक आधार कार्ड जिसमें आनंद कुमार द्विवेदी पता चाणक्यपुरी लिखा हुआ था मिला। तरुण ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। विकास सिंह ने आधार कार्ड के आधार पर मामले की जानकारी आनंद द्विवेदी से संपर्क कर मोबाईल मिलने की जानकारी दिया। 

आनंद कुमार द्विवेदी ने विकास सिंह बताया की वें निजी कार्य से मानगो बाजार गए थे बाजार में ही किसी ने उनका मोबाईल फोन उनके जेब से निकाल लिया था जब वह घर लौटे तब  जानकारी मिली कि उनका जब से मोबाइल निकाल लिया गया है। उन्होंने विकास सिंह को बताया कि वह मामले की जानकारी देने थाना जा ही रहे थे। विकास सिंह स्वयं आनंद कुमार द्विवेदी के घर जाकर उनका मोबाइल फोन और आधार कार्ड लौटाया जिसे उनका पूरा परिवार विकास सिंह को खुश होते हुए धन्यवाद दिया। विकास सिंह के साथ मुख्य रूप से राणा प्रताप सिंह, प्रभात कुमार सिंह, राम सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।  मोबाइल फोन पाकर पूरा परिवार खुश है।

वीडियो देखें : 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment