मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा या नहीं ली जानकारी, आवेदन जमा करने हेतु किया प्रेरित।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: December 15, 2023 5:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

Netaji 3

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री जमशेदपुर सदर प्रखंड के हुरलुंग पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को जोड़ा जा रहा… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  

—————————— 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे #सरकार_आपके_द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज 8 प्रखंडों के 8 पंचायत एवं 1 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड के हुरलुंग पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होने शिविर स्थल में लगाये गए सभी स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। मौके पर उन्होने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि शिविर में जितने ग्रामीण आ रहे हैं उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं से जोड़ें। शिविर में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।   

THE NEWS FRAME

अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

निरीक्षण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर उमड़ी आवेदकों की बड़ी संख्या को देखते हुए निर्देशित किया कि जब तक सभी ग्रामीणों का आवेदन जमा नहीं लिया जाता है, पदाधिकारी एवं कर्मी शिविर स्थल नहीं छोड़ेगें। उन्होने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना, जिन्हें भूमि नहीं है उन्हें आवास निर्माण हेतु बंदोबस्ती से भूमि उपलब्ध कराने को लेकर आश्वस्त किया।     

THE NEWS FRAME

लाभुकों के बीच परिसंपत्ति के साथ-साथ फलदार पौधों का वितरण 

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने शिविर में पहुंचे लोगों को ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी देते हुए लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया । उन्होने 10वीं और 12 वीं उत्तीर्ण छात्र जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्हें गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए अपना आवेदन जमा करने हेतु प्रेरित किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फुलो झानो आशीर्वाद योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनायें हैं जिनका लाभ लेने के लिए ग्रामीण अपने पंचायत स्तरीय शिविर में आवेदन कर सकते हैं। 

THE NEWS FRAME 

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ देना उद्देश्य है। सभी स्टॉल पर मौजूद विभागीय पदाधिकारी और कर्मी को ग्रामीणों को आवेदन भरने में गाइड करने के निर्देश दिए । प्राप्त आवेदनों को जांचते हुए आवेदकों से भी बात किया एवं पोर्टल में इंट्री की प्रक्रिया के बारे में उपस्थित कर्मी से पूछा।  

पंचायत स्तरीय शिविर में सेवा का गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं यथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा समाजिक सुरक्षा योजनाओं, सर्वजन पेंशन,  इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने, लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन करने, भूमिमापी के लंबित मामलों का निष्पादन एवं निर्वादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करने संबंधी आवेदन लिया गया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजनों के बीच व्यापक जागरूकता लाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया।   

THE NEWS FRAME
Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied