📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सरयू राय की पहलः 5000 दीयों से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मनाई गई देव दीपावली

On: November 15, 2024 11:34 PM
Follow Us:

दीयों की जगमगाहट से श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर का दृश्य हुआ अलौकिक

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय ने शुक्रवार को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में श्रद्धापूर्वक देव दीपावली मनाई. पूरे मंदिर परिसर को 5000 से ज्यादा दीयों से जगमग कर दिया गया था. बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु भी आते गये. रात में पूरे मंदिर परिसर का दृश्य ओलौकिक था. चहुंओर दीये ही दीये. इस मंदिर परिसर में दूसरी बार देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई. पहल श्री राय ने की.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

श्री सरयू राय ने बताया कि शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा है. संध्या में देव दीपावली मनाने का प्रावधान है. भगवान श्री विष्णु देवउठनी एकादशी को योग निद्रा से बाहर आते हैं. कार्तिक की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है.

यह भी पढ़ें : आदिवासी संघ का 77वां स्थापना दिवस और झारखंड राज्य का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया।

उन्होंने बताया कि हम लोगों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में देव दीपावली मनाई. 5000 दीयों से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा.

THE NEWS FRAME

ओलौकिक दृश्य उपस्थित हो रहा है. भगवान श्री हरि, लक्ष्मीनारायण जी का जहां भी विग्रह है, वहां भी दीये जलाए गये हैं. भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी के ठीक सामने श्री गणेश जी हैं. श्री हनुमान जी हैं. उन दोनों विग्रहों के चहुंओर दीप प्रज्वलित हैं. मां काली की प्रतिमा के पास भी दीप जलाए गये हैं. ये दीये मां काली के विग्रह को अत्यंत प्रभावशाली बना रहे हैं.

भगवान शंकर जी की प्रतिमा के पास भी दीये जलाये गये. मंदिर के सामने जो बड़ा मैदान है, वहां भी भारी संख्या में जलाये गए हैं. हर तरफ दीये ही दीये हैं. मंदिर की चहारदीवारी पर भी बारी संख्या में दीप प्रज्वलित किये गये हैं. बेहद मनोरम दृश्य है. श्री राय ने प्रार्थना की कि मां लक्ष्मी और श्री हरि सभी के जीवन को समृद्ध बनाएं.

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment