📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

माले 16 जनवरी से 30 जनवरी तक जन संकल्प अभियान चलायेगी, कोडरमा सीट में भाजपा को हराने के लिए पार्टी तैयार है।

On: January 19, 2024 6:49 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

रांची  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज राजधानी रांची भाकपा माले के राज्य कार्यालय में पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, पॉलिट ब्यूरो मेंबर जनार्दन प्रसाद ,राज्य सचिव मनोज भक्त, पार्टी विधायक विनोद सिंह और केंद्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखन्ड में हमारे साल की शुरुआत 16 जनवरी यानी महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को मना कर ही शुरू होता है। 

राम मंदिर के सवाल पर भाजपा सरकार ने जिस तरह से पूरे देश का माहौल बना दिया है वह बिल्कुल संविधान के उलट  है यह सरकार संविधान के विरुद्ध देश में धर्मनिरपेक्ष राज्य के जगह धर्मराज चलाना चाहती है और खुद को राजा घोषित कर तानाशाह की भूमिका में खुद को स्थापित कर मोदी इस देश के लोकतंत्र और प्रजातंत्र को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहते हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत जिस माहौल में किया गया है  ऐसे समय में इस यात्रा के लिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं, और यह यात्रा अगर बिहार झारखंड में हुई तो हम इसका समर्थन भी करेंगे यह यात्रा भारत के इस माहौल में एक  सकारात्मक सोच के साथ है इसका समर्थन करना जरूरी है।

भाकपा माले ने पूरे राज्य भर में 16 से 30 जनवरी तक का जन संकल्प अभियान चलाया है जो की महेंद्र सिंह के शहादत दिवस से लेकर गांधी के शहादत दिवस तक यह चलेगा।

22 जनवरी को मरकच्चो गोलीकांड पर कार्यक्रम किया जाएगा बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री रहते हुए भाजपा के शासनकाल में आंदोलन करते हुए तीन लोगों को  गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उन शहीदों को याद करते हुए भाजपा हटाओ देश बचाओ का अभियान चलेगा।

24 जनवरी को गाण्डेय विधानसभा में कपूरी ठाकुर के जन्मशती मनाया जाएगा और जन कन्वेंशन किया जाएगा। 26 जनवरी को पूरे राज्य भर में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 30 तारीख को महात्मा गांधी  के शहादत दिवस पर प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम लिया जाएगा।

झारखंड में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव पर इंडिया गठबंधन  के चारो बैठक में यह तय किया गया कि हमेशा से माले ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को सीधी टक्कर दी है भाजपा के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर माले ही उभरा है सो हमने कोडरमा सीट की दावेदारी कांग्रेस और जेएमएम को बता दिए बता दिया है।

पार्टी कोडरमा सीट मजबूती से लड़ने और पूरे झारखंड में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन दे कर जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment