📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर मूलवासियों के बीच जाकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।

On: August 9, 2023 4:50 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज दिनांक 9 अगस्त 2023 दिन बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भाजपा नेता श्री राजीव रंजन सिंह (पूर्व डीआईजी) ने मानगो उलीडीह स्थित मुंडा समाज के लोगों के बीच भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी आदिवासी भाइयों को विश्व आदिवासी दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए आदिवासी एकता और शुभ संस्कृति का  संदेश दिया।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर उन्होंने कहा – युवा पीढ़ी में खेल की एक अपनी अभिरुचि होती है, जिसमें उलीडीह क्षेत्र में सबसे ज्यादा पॉपुलर खेल फुटबॉल है। श्री सिंह ने सभी प्रतिभागियों को जर्सी और फुटबॉल भेंट स्वरूप दिया एवं युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। युवाओं में स्वरोजगार जागृत और समाज के लोगो को शिक्षित करने के लिए प्रेरित भी किया।

इस मौके पर उलीडीह बूथ संख्या 214 के भाजपा अध्यक्ष देवराज मुंडा, सहदेव मुंडा, रवीश मुंडा, समाजसेवी बलविंदर सिंह कलसी, जगतार सिंह नागी, बीजेपी नेता घनश्याम गोश्वामी, रमाकांत सिंह, जितेंद्र ठाकुर एवं स्थानीय लोग उपस्थित हुए।

THE NEWS FRAME


वीडियो देखें : 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment