मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : पोस्टर पेंटिंग में मेहर नाज और कविता पाठ में कल्प प्रथम

On: January 14, 2024 6:13 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई, बीएड और जनसंचार विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में बहुसांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस इकाई के स्वंयसेवकों ने विश्वविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण के साथ किया. इसके उपरांत विश्वविद्यालय सभागार में ‘युवा शक्ति’ के विषय पर कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता और ‘समाज निर्माण में युवाओं का योगदान’  के विषय पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन पर बीएड विभाग सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधन कार्यक्रम’ का लाइव प्रसारण किया गया.

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन आईटी  रंजन कुमार मिश्रा, बीएड विभाग के प्रधानाचार्य ज्योति पी स्वान, जनसंचार विभागाध्यक्ष दीपिका कुमारी के अलावा अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित किया. कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर अभिनव, असिस्टेंट प्रोफेसर शक्ति सिंह, निशा, असिस्टेंट प्रोफेसर अनमोल आनंद, असिस्टेंट प्रोफेसर अवनी एवं एनएसएस इकाई के स्वंयसेवकों की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने एनएसएस इकाई के सदस्यों और स्वंयसेवकों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के आयोजन में अपनी भूमिका निभाई. वहीं विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. 

प्रतियोगिता के विजेता

पोस्टर पेंटिंग 

प्रथम : मेहर नाज (बीएससी जूलॉजी)

द्वितीय : दुर्गा कुमारी (बीएड)

तृतीय : अंशुल कुमार- (बीएससी एग्रीकल्चर)

कविता पाठ

प्रथम : कल्प (बीए अंग्रेजी)

द्वितीय : ऋषभ राहुल (बीए जनसंचार)

तृतीय : ईशिका दत्ता (बीएड).

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment