📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में कांग्रेस का 138वाॅ स्थापना दिवस मनाया गया।

On: December 28, 2023 6:06 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 138वाॅ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में 28 दिसंबर को आयोजित हुआ। 

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कांग्रेस पार्टी का चरखा छाप झण्डा फहराकर कांग्रेस नेताओं के साथ सलामी दिया। सेवादल के प्रतिनिधियों ने बिजयी विश्व तिरंगा प्यारा एवं जन गन मन गाया। 

तत्पश्चात स्थापना दिवस समारोह के अन्तर्गत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना, अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन, भारत के विकास में कांग्रेस पार्टी का योगदान एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में हमारा दायित्व के विषयों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद, बिजय खान प्रदेश महामंत्री, रियाजुद्दीन खान 15 सूत्रीय सदस्य व्याख्यान दिया।

THE NEWS FRAME

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कडा दिशा-निर्देश दिया कि प्रखंड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड संगठन प्रभारी एवं मण्डल संगठन पर्यवेक्षकगण संगठन के कार्य एवं दिशा-निर्देश का ससमय पालन कर जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें। सभी वरीय नेतागण प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत एवं बूथ स्तर पर सहयोग करें।

जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 50 वरिष्ठ कांग्रेस नेतागणों को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके अतुलनीय सेवा एवं योगदान के लिए सम्मानित किया। सुबह 10 बजे से लीडरशिप डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें युवा एवं सक्रिय नेताओं ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान में जिला के दान देने वाले नेताओं को सम्मानित किया।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर आनन्द मय पात्रा, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अब्दुल सलीम खान, शशी सिन्हा, शफीअहमद खान, गुरदीप सिंह, के के शुक्ला, अशोक सिंह, रामदरस चौधरी, अपर्ण गुहा, नलनी कुमारी, दिबेश राज, सतीश कुमार, अरविंद साहू, रीता शर्मा, कमलेश कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, बबुआ झा, धर्मा राव, संजय घोष, कैसर आलम अंसारी, आशीष ठाकुर सहित 300 कार्यकर्ता शामिल हुए। 

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment