📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

झारखण्ड के 5 डीएसपी का हुआ तबादला

On: December 27, 2023 5:07 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से, झारखण्ड सरकार गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग राँची, दिनांक- 26/12/2023 द्वारा जारी अधिसूचना द्वारा राज्य के पांच 5 डीएसपी को स्थानांतरित करते हुए पुलिस के विभिन्न विभागों में भेजा गया। इसमें दीपक कुमार को डीएसपी सीआईडी रांची, रेमेजीयस टोप्पो, गंदरू उरांव और बीरेंद्र बाड़ा को डीएसपी स्पेशल ब्रांच रांची जबकि ओम प्रकाश को डीएसपी जैप-1 रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। जिनका विवरण है: 

1. संख्या-12/पी0-8001/2020- 6168 / श्री दीपक कुमार-1, पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु०-08, लेस्लीगंज, पलामू को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है। 

2. संख्या-12/पी0-8001/2020-6169/ श्री रेमेजियस टोप्पो, पुलिस उपाधीक्षक, आई०आर०बी०-03, चतरा को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

3. संख्या-12/पी०-8001/2020-6170/ श्री बिरेन्द्र बाड़ा, पुलिस उपाधीक्षक, आई०आर०बी०-03, चतरा को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

4. संख्या-12/पी0-8001/2020-6171/ श्री गन्दरू उराँव, पुलिस उपाधीक्षक, आई०आर०बी०-04, लातेहार को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

5. संख्या-12/पी0-8001/2020-6172 / श्री ओम प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक, आई०आर०बी०-10, पलामू को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु०-01, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment