
जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-2025 की श्रृंखला आज 10/9/24 को बिष्टुपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में शतरंज प्रतियोगिता के साथ शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में करीब 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष बायोटेक की सृष्टि कुमारी ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष अंग्रेजी की रिया सोय ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष की गुमी टुडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 सितंबर से 13 सितंबर तक वॉलीबॉल, कबड्डी तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अंजलि गुप्ता ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेलकूद समिति के सदस्यों की विशेष भूमिका रही।






































