मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव पूर्वांचल मनोज गिरी एवं जिला अध्यक्ष कुशीनगर मनोज तिवारी को बनाया गया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 7, 2023 3:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिये संगठन सभी प्रदेश में पत्रकारों को जागरूक कर संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रहा है – सेराज अहमद कुरैशी 

हाटा, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।   

Netaji 3

हाटा डॉक बंग्ले पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की मौजूदगी में आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ।इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कालिका दूबे एवं संचालन गंगासागर शुक्ला ने किया। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी  के विचारों का गम्भीरतापूर्वक विश्लेषण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पदोन्नति करते हुए तहसील संरक्षक गण विद्या सागर सिंह व कालिका दूबे को कुशीनगर जिला इकाई का संरक्षक एवं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गिरि को प्रदेश सचिव पूर्वांचल तथा जिला काउंसिल सदस्य मनोज कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष कुशीनगर बनाने की बात उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच रखी। जिस पर सभी लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया। समर्थन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने सभी पदाधिकारियों की घोषणा की। इस घोषणा पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले का स्वागत किया। पत्रकारों ने नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाईयाँ दी। 

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

नवचयनित पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनाकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। 

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि पत्रकारों की हितों को लेकर संगठन व्यापक तौर पर रणनीति बनाकर संघर्ष के लिए सदैव तत्पर रहने वाला एकमात्र पत्रकार संगठन है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिये संगठन सभी प्रदेश में पत्रकारों को जागरूक कर संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रहा है। 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव पूर्वांचल मनोज कुमार गिरी ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून समेत विभिन्न विषयों पर जल्द ही रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा।नवागत जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मिली इस जिम्मेदारी का पूर्ण तरीके से निर्वहन करूँगा।संगठन की विचारधारा को बढ़ाने और पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार साथियों को इससे जोड़ने के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए सतत संघर्षशील पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस बैठक में संरक्षक विद्यासागर सिंह, संरक्षक बृजेश शुक्ला, नागेंद्र मणि त्रिपाठी, खुर्शीद आलम, बृजभूषण मिश्र, धीरज त्रिपाठी,विनोद श्रीवास्तव, चन्दन श्रीवास्तव, हृदेश शुक्ला, आदर्श दुबे,सीपी त्रिपाठी, सत्यप्रकाश, रंजीत सिंह, श्रीराम कुशवाहा आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 21 8

40 डिग्री की भीषण Heat में भी ब्रिटेन में क्यों हटाए जा रहे हैं AC? जानिए सरकार की नीति वजह और बढ़ता विवाद

Untitled Design 14 8

Jamtara में गरजे चम्पाई सोरेन बोले भोगनाडीह में वीर सिदो कान्हू के वंशजों पर अत्याचार करने वालों को जनता देगी जवाब

Untitled Design 11 13

पश्चिमी सिंहभूम में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR -2026 को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित BLO और BLA-2 को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Untitled Design 6 14

Karim सिटी कॉलेज में याद-ए-राशिद साहित्यिक सभा का आयोजन शायर राशिद अनवर राशिद को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Untitled Design 4 13

पूर्वी सिंहभूम में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 अभियान का शुभारंभ उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

ChatGPT Image Jun 30 2026 06 00 31 PM

1857 की क्रांति की अमर वीरांगना ऊदा देवी पासी साहस शौर्य और बलिदान की प्रेरणादायक गाथा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied