मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस 2025

On: June 11, 2025 11:34 PM
Follow Us:

धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस 2025, गठित हुआ आयोजन समिति, संयोजक बने गणेश और अध्यक्ष बने इपिल, होगी आदिवासी समुदाय और संगठन की बराबर प्रतिभागी.

चाईबासा ( जय कुमार ) : विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने सिंहभूम स्पोर्टस एसोसिएशन मैदान में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम आयोजन के संबंध में बैठक की। बैठक को मानकी-मुण्डा संघ केन्द्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। बैठक की शुरूवात स्वागत भाषण से किया गया और विषय-वस्तु से सबको अवगत कर दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पिछले वर्ष के आयोजन कमिटि के सचिव लालु कूजूर और कोषाध्यक्ष संजय लागुरी ने बैठक में उपस्थित लोगों को गत वर्ष के अनुभव के बारे में सिलसिल्लेवार तरीके से जानकारी दिया। इससे पूर्व विश्व आदिवासी दिवस के संबंध में पूर्व अध्यक्ष और पूर्व संयोजक से बैठक बुलाने के लिए कई बार अनुरोध किया गया था।

इस तरह के बड़े कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिक विलंबता को देखते हुए तत्कालीन सचिव के निवेदन पर वाट्सअप ग्रुप में सूचना देते हुए बैठक कार्यक्रम के हित में बुलाया गया है। इस संबंध में गंभीरतापूर्वक सभी लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी और इस वर्ष के आयोजन के संबंध में तैयारी शुरू करने की विचार भी रखी गई तथा नई आयोजन कमिटि का गठन कर नये पदाधिकारियों को जिम्मा देने पर एकमत हुए।

Read More : चक्रधरपुर में प्रशासन का बड़ा कदम! नशे के खिलाफ सभी प्रखंड पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

इस बीच आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने सूचना दिया कि आदिवासी हो समाज महासभा के वरीय पदाधिकारियों की ओर से बैठक को लेकर आलोचनाएं प्राप्त है। बैठक में गब्बरसिंह ने अनुरोध किया है कि विश्व आदिवासी दिवस जैसे बड़े कार्यक्रमों में हम सब एक हों। अन्य आदिवासी समाज और संगठनों सहित सामाजिक अगुवाओं को सम्मान एवं सलाह लें। हम सब एक हों।

इधर बैठक में अनुपस्थित पूर्व संयोजक यदुनाथ तियु ने मीटिंग के क्रम वाट्सग्रुप में लोगों को अलग-तलग करने जैसे संदेश शेयर किये। इधर उस संबध में मीटिंग चल ही रहा है ,लोग भौंचक हो उठे। आदिवासी यंगस्टर्स युनिटि के वरीय सदस्यों ने इस मामले में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करन मीटिंग में आने का अनुरोध किया। लेकिन श्री तियु अपने जिद में अड़े रहे। वहीं आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष बामिया बारी को भी संपर्क किया गया, परंतु उन्होने भी चाईबासा से बाहर होने की जानकारी दिया। जबकि बैठक की सूचना पूर्व में विश्व आदिवासी दिवस 2024 वाट्स्पग्र्रुप के माध्यम से सचिव के द्वारा सभी को दी गयी थी।

बैठक में तमाम परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए इस विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की शुरूवात और प्लान विकसित होने के संबंध में प्रकाश डाला गया। हो समाज, उराँव समाज, मुण्डा समाज, संथाल समाज, भूमिज समाज, लोहरा समाज, मानकी-मुण्डा, आदिवासी संगठनों आदि में बने एकजुटता तथा कार्यक्रम के लेवल पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस आयोजन हेतु सर्वसम्मति से नई आयोजन कमिटि का प्रस्तावना लाया गया। जिसमें मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा को संयोजक, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अध्यक्ष इपिल सामड को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लालु कुजूर, सचिव रवि बिरूली और कोषाध्यक्ष संजय लागुरी का सर्वसम्मती से चयन किया गया।

इसके बाद कमिटि के विस्तार, गवर्निंग बॉडी/कोर कमिटि जैसे विश्व आदिवासी दिवस आयोजन कमिटि को लेकर विशेष नियमावली का प्रावधान लाने के संबंध में प्रस्ताव लाते हुए बैंकिंग प्रक्रिया भी पूर्ण करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की वृहता को देखते हुए पत्राचार जल्द किया जाए।

इस अवसर पर विभिन्न आदिवासी समाज एवं संगठन के राजकमल पाट पिंगुवा, आकाश हेम्ब्रम, मनमोहन, वीरसिंह बालमुचू, संचू तिर्की,अनिल लकडा,पंकज खलखो,राजकमल लकड़ा,गणेश कच्छप,सौरभ मिंज,ईशु टोप्पो,सुभाष कच्छप,शेरसिहं बिरूवा,गोविन्द बिरूवा,ओएवन हेम्ब्रम, सिकंदर,सत्यव्रत बिरूवा सहित सैकडो लोग शामिल थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment