मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

विश्व पर्यावरण दिवस – 100 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना पर गंभीरता से हो रहा विचार: निर्मल अग्रवाल

On: June 5, 2025 7:41 PM
Follow Us:

JAMSHEDPUR : 53वें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पदमपुर स्थित विद्युत उत्पादक कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में गुरुवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली, फलदार पौधों का रोपण, प्रतियोगिताएं और जागरूकता भाषण आयोजित किए गए, जिसमें कंपनी के कर्मचारी, ग्रामीण, अधिकारी और अतिथि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद (जेएसपीसीबी), जमशेदपुर के क्षेत्रीय पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार थे। उनके साथ सहायक पर्यावरण अभियंता प्रेम शंकर गुप्ता, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता मनीष कुमार व आफ़ताब आलम, सहायक वैज्ञानिक पदाधिकारी सुनीता कुमारी, सुहेल अख्तर खान और महेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • आधुनिक पावर ने साइकिल रैली व पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत खतरनाक, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का करें बहिष्कार: राम प्रवेश कुमार
---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Read More : अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन, ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्यान भोजन कार्यक्रम’ का शुभारंभ

अपने संबोधन में राम प्रवेश कुमार ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार अब समय की आवश्यकता है।” उन्होंने लोगों से पर्यावरण के हित में जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की।

कंपनी के निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल ने पौधरोपण के बाद घोषणा की कि एपीएनआरएल अब 100 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट की स्थापना पर उन्नत स्तर पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल झारखंड बल्कि समूचे भारत के लिए ‘ग्रीनर इंडिया’ की दिशा में एक ठोस कदम होगी।

सीईओ अरुण कुमार मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “पर्यावरण की रक्षा किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि हमारे ठोस और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर बल दिया। इससे पूर्व पर्यावरण विभाग के कमलेश कुमार ने पर्यवरण संरक्षण संबंधी जरुरी जानकारियां कर्मचारियों संग साझा कीं।

THE NEWS FRAME

इससे पूर्व, एपीएनआरएल के पर्यावरण विभाग की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली की शुरुआत सीईओ अरुण कुमार मिश्रा ने झंडी दिखाकर की और स्वयं भी नारे लगाते हुए प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। यह रैली करीब 5 किलोमीटर तक निकाली गई, जिसमें ‘स्वस्थ पर्यावरण – सुरक्षित जीवन’ जैसे नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके अलावा पोस्टर, रंग भरो, स्लोगन व कलाचित्र प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन विभाग प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने किया, जबकि मंच संचालन का उत्तरदायित्व पर्यावरण विभाग प्रमुख कमलेश कुमार झा ने निभाया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment