मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

We want POK : सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करे: सरयू राय

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 9, 2025 6:39 PM
Follow Us:
Add A Heading 9 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

We want POK

Netaji 3

जमशेदपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान दिया बड़ा बयान, कहा- ‘अब वक्त है मुंहतोड़ जवाब का’

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी से निर्दलीय विधायक और प्रख्यात समाजसेवी सरयू राय ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर पूर्ण युद्ध की स्थिति बनती है, तो भारतीय सेना को न सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को वापस लेना चाहिए, बल्कि बलूचिस्तान को भी पाकिस्तान से अलग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से देश के आत्मबल और जनता के आत्मविश्वास में भारी वृद्धि होगी।

सरयू राय शनिवार को शहर में भारतीय सेना के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बोल रहे थे। इस यात्रा में ‘भारतमाता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के समापन पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

Read More : MGM Hospital, Dimna – मरीज से “भाई” कहने पर डॉक्टर का असंवेदनशील व्यवहार, मानवीय मूल्यों पर उठे सवाल

मोदी सरकार के बाद बदला माहौल

सरयू राय ने कहा कि 2014 से पहले और बाद के भारत में बड़ा अंतर है। पहले लोगों के मन में एक डर का माहौल था, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद अब यह डर आत्मविश्वास में बदल गया है। उन्होंने कहा कि,

यह सरकार सख्त है, निर्णय लेने वाली है और आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।

पाकिस्तान के इरादे नाकाम

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार पहले भी आतंकवादियों को भारत में भेजती थी और आज भी उनके मंसूबे कायम हैं।

अब वो सुरंग बनाकर आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन हमारी सेना मुस्तैदी से उन्हें सीमा पर ही ढेर कर दे रही है,” सरयू राय ने कहा।

पहलगाम हमला: पूरा देश एकजुट

पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए सरयू राय ने कहा कि यह घटना पूरी देश-जनता को झकझोरने वाली है, लेकिन भारत की जनता और सेना एक पैर पर खड़ी है और पूरी तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना कर रही है।

बलूचों को शासन का अधिकार मिले

उन्होंने बलूचिस्तान के संदर्भ में कहा कि, “बलूच लोगों को अपने भाग्य का निर्णय स्वयं लेने और शासन का अधिकार मिलना चाहिए।” यह मानवाधिकारों की दृष्टि से भी जरूरी है।

विशेष बिंदु:

  • सरयू राय ने POK और बलूचिस्तान को लेकर जताई स्पष्ट रणनीति।
  • मोदी सरकार की कड़ाई की तारीफ, 2014 के बाद बदले माहौल की चर्चा।
  • पहलगाम हमले के बाद देश की एकजुटता और सेना की मुस्तैदी की सराहना।
  • पाकिस्तान पर सुरंग के जरिए आतंक भेजने का आरोप।
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied