मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

संकट है संघर्ष है पर यही तेरी विजय कहानी है।। – करुणामय मंडल

On: June 2, 2026 9:15 PM
Follow Us:
Karunamay
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

“भरोसा मत हारना तुम
ये परीक्षा की घड़ी है।
डगमगायेंगे विश्वास तेरे
संकट बहत बड़ी है।।

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

लड़खड़ाएंगे कदम तेरे
पर चलते रहना है।
पगडंडी पथरीली पार कर
अपनी मंजिल पाना है।।

चंचल होगा बेचैन होगा
घबराएगा दिल कभी।
स्मरण करना प्रभु को
भाग जायेगा ये सभी।।

जूझना होगा हर हाल में
ये तो जीवन युद्ध है।
पाना होगा मंजिल का रास्ता
जो अबतक अवरुद्ध है।।

चिर घनघोर अंधियारे को
सुबह की रौशनी लानी है।
संकट है संघर्ष है पर यही
तेरी विजय कहानी है।।

अरुण है तू अद्भुत नहीं
जरूर आभा बिखरेगी।
अंधियारे जितनी लंबी हो
फिर भी सुबह आयेगी।।”

कविता का भावार्थ

यह प्रेरणादायक कविता जीवन के संघर्षों और चुनौतियों के बीच धैर्य, विश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने का संदेश देती है। कवि कहते हैं कि जीवन में ऐसे अवसर आते हैं जब व्यक्ति कठिन परीक्षाओं से गुजरता है। संकट बड़े हो सकते हैं, विश्वास डगमगा सकता है और कदम लड़खड़ा सकते हैं, लेकिन ऐसे समय में हार मानने के बजाय निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

कविता में जीवन को एक युद्ध के समान बताया गया है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कठिन रास्ते, पथरीली पगडंडियां और बाधाएं सफलता की राह में अवश्य आती हैं, परंतु दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से उन्हें पार किया जा सकता है।

कवि ईश्वर-स्मरण के महत्व को भी रेखांकित करते हैं। उनका मानना है कि जब मन बेचैन हो, हृदय घबराए और परिस्थितियां प्रतिकूल हों, तब प्रभु का स्मरण व्यक्ति को मानसिक शक्ति और साहस प्रदान करता है।

कविता का मूल संदेश यह है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा और लंबा क्यों न हो, अंततः प्रकाश अवश्य आता है। संघर्ष और संकट ही भविष्य की विजय गाथा का आधार बनते हैं। इसलिए मनुष्य को निराश न होकर आशा, विश्वास और कर्म के मार्ग पर चलते रहना चाहिए, क्योंकि हर रात के बाद एक नई सुबह अवश्य आती है।

कवि परिचय

करुणामय मंडल झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका क्षेत्र के एक सामाजिक चिंतक, जनप्रतिनिधि एवं संवेदनशील रचनाकार हैं। वे पूर्व जिला पार्षद के रूप में समाजसेवा से जुड़े रहे हैं तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और प्रेरणादायक संदेशों का प्रसार करते हैं।

उनकी कविताओं में जीवन संघर्ष, आत्मविश्वास, आध्यात्मिक चेतना और मानवता के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। प्रस्तुत कविता भी विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, विश्वास और निरंतर प्रयास की प्रेरणा देने वाली एक सशक्त रचना है, जो पाठकों को जीवन में आगे बढ़ने का उत्साह प्रदान करती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!