मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गिरिडीह के बिरनी में हाथियों के हमले से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: July 27, 2026 10:15 PM
Follow Us:
1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
  • खेत में काम करने के दौरान झुंड ने किया हमला, पूरे गांव में दहशत का माहौल

बिरनी (गिरिडीह), 27 जुलाई। गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत जरीडीह गांव में सोमवार शाम हाथियों के झुंड के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान जरीडीह निवासी 40 वर्षीय पिंटू यादव, पिता टहल महतो, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे पिंटू यादव कजरा गढ़ा जंगल के समीप अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथियों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में लगभग 10 वर्ष की एक पुत्री तथा 6 और 4 वर्ष के दो पुत्र हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी निशू देवी की हालत बिगड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर बिरनी थाना के एएसआई चंदन तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। लगातार हाथियों की आवाजाही से जरीडीह और आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को आबादी वाले क्षेत्र से हटाने और प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!