जमशेदपुर। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए NTTF @ R. D. Tata Technical Education Centre (RDTTEC), गोलमुरी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। हाल ही में सोना देवी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ‘एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ में संस्थान की प्रिंसिपल एवं वरिष्ठ शिक्षकों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
संस्थान की प्रिंसिपल सुश्री प्रीता जॉन को युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय देने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर सीखने और करियर के अवसर सृजित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘विजनरी प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
वहीं, RDTTEC के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य श्री दीपक सरकार एवं श्री हिरेष को शिक्षा में नवाचार, उत्कृष्ट मार्गदर्शन और प्रभावशाली शिक्षण कार्य के लिए ‘मेंटर ऑफ द ईयर 2026 अवार्ड’ प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्मानित सभी सदस्यों को बधाई दी।
संस्थान ने इसे गुणवत्तापूर्ण, उद्योगोन्मुख एवं नवाचार आधारित तकनीकी शिक्षा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का सम्मान बताया।












