मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आजादनगर थाना क्षेत्र के मोहर्रम अखाड़ा लाइसेंसी नहीं निकालेंगे जुलूस इमामबाड़ा के पास होगा खेल और फतिया खानी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 22, 2025 3:48 PM
Follow Us:
Add A Heading 41 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: इस वर्ष आजादनगर थाना क्षेत्र के सभी मुहर्रम अखाड़ा समितियों ने एक महत्वपूर्ण और समाजिक फैसले के तहत मुहर्रम के दौरान जुलूस न निकालने का संकल्प लिया। अखाड़ा समितियों का कहना है कि जुलूस से होने वाली समाजिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इनमें से प्रमुख समस्याएं आपातकालीन सेवाओं में रुकावट और असामाजिक तत्वों की सक्रियता हैं, जो जुलूस में हस्तक्षेप करने का प्रयास करते हैं।

A 2

अखाड़ा समितियों का मानना है कि इस फैसले से समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहेगी, और जिला प्रशासन को भी राहत मिलेगी। इस फैसले का सभी समितियों ने स्वागत किया है। मुहर्रम के दौरान अब केवल स्थानीय क्षेत्रों में ही अखाड़ा करतब आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, अध्यक्ष एस.के. बद्रुद्दीन, बबलू, नौशाद, सैयद आलम, प्रोफेसर जावेद अख्तर अंसारी, मास्टर सिडीक अली, इस्माइल खान नेपाल, इंजीनियर फिरोज असलम, मोहम्मद अलाउद्दीन मोहम्मद कासिम मोहम्मद अलीम, गुलाम हैदर, ताहिर हुसैन, मोहम्मद मईनुद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज, एस.के. निजामुद्दीन, अपूर्व पाल, राजू गोराई समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Read More : 400 योग प्रेमियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में किया सामूहिक योग अभ्यास

आजादनगर क्षेत्र के मुहर्रम के अखाड़ा समितियाँ:

  1. मोहम्मद अली उद्दीन – नौजवान अखाड़ा
  2. अशरफ अख्तर – जाकिरनगर चौक
  3. अलीम अखाड़ा – करीम सिटी कॉलेज रोड
  4. मोहम्मद कासिम – इत्तेहाद अखाड़ा, बागान शाहि
  5. मोहम्मद शमशेर – बागान शाहि
  6. मोहम्मद खलील – रोड नं 15, जाकिरनगर वेस्ट
  7. मोहम्मद जमाल – रोड नं 15, जाकिरनगर ईस्ट
  8. राजा उद्दीन – वारिस कॉलोनी
  9. मोहम्मद शमा – तेजाब तालाब
  10. मोहम्मद अहमद – ट्रैफलगार मैदान, ओल्ड पुरुलिया रोड
  11. मोहम्मद इस्तियाक – गरीब नवाज कॉलोनी
  12. मोहम्मद अशफाक – बागान शाहि क्रॉस 3
  13. मोहम्मद हैदर – बागान शाहि
  14. मोहम्मद असलम – ग्रीन वैली
  15. मोहम्मद शमिद – बाबर लाइन, जाकिरनगर
  16. मोहम्मद शफीक – आज़ादनगर थाना के पीछे

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम का संचालन मुख्तार आलम खान ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप नगर आयुक्त श्री अरविंद कुमार अग्रवाल और आजादनगर थाना प्रभारी श्री चंदन कुमार ने कहा की इमामबाड़ों पर सुरक्षा बाल की रहेगी तैनाती और नशेड़ियों पर रखा जाएगा कड़ी नजर और नगर आयुक्त ने कहा एक से लेकर 10 तारीख तक हर इमामबाड़े के आसपास विशेष सफाई ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और पानी की व्यवस्था की जाएगी।

यूनाइटेड बॉयज क्लब के प्रेसिडेंट मोहम्मद अशफाक के द्वारा बकरीद का त्योहार अच्छे से बीत जाने पर मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त श्री अरविंद कुमार अग्रवाल और आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार को शॉल और गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर, कामी तंज़ीम के ब्यूरो चीफ शकीर खान अजीमाबादी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied